T20 WC 2026: वेस्टइंडीज को हल्के में नहीं लेगी साउथ अफ्रीका, चौंकाने वाले हैं ये आंकड़े
T20 WC 2026: वेस्टइंडीज को हल्के में नहीं लेगी साउथ अफ्रीका, चौंकाने वाले हैं ये आंकड़े
साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 के अपने पहले मैच में भारत को 76 रन के बड़े अंतर से हराया था, वहीं वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रन से हराया था
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - February 26, 2026 10:29 AM IST
WI VS SA
WI VS SA: टी20 विश्व कप 2026 में वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच आज एक रोमांचक मुकाबला गुरुवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जाना है, यह मुकाबला दोपहर 3 बजे से खेला जाना है, सुपर-8 का यह मुकाबला बेहद अहम है क्यों कि दोनों टीमें इस मैच में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए उतरेंगी.
साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 के अपने पहले मैच में भारत को 76 रन के बड़े अंतर से हराया था, वहीं वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रन से हराया था. वेस्टइंडीज के सामने साउथ अफ्रीका को ज्यादा मजबूत और संतुलित टीम माना जा रहा है. साउथ अफ्रीका को जीत का दावेदार भी माना जा रहा है, लेकिन वेस्टइंडीज को हल्के में लेने की भूल साउथ अफ्रीका कभी नहीं करेगी.
Add Cricket Country as a Preferred Source
हेड टू हेड में वेस्टइंडीज है आगे
टी20 में साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के खिलाफ दबदबे वाला नहीं है, यह भी एक कारण है कि साउथ अफ्रीका इस मैच को गंभीरता से लेगी. दोनों टीमों के बीच अब तक 26 मैच खेले गए हैं. साउथ अफ्रीका को 12 मैचों में जीत मिली है,जबकि वेस्टइंडीज 14 मैचों में विजयी रही है. अहमदाबाद में भी वेस्टइंडीज उलटफेर रखने की पूरी क्षमता रखती है.
प्रचंड फॉर्म में हैं दोनों टीमों के बल्लेबाज
वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज प्रचंड फॉर्म में दिखे हैं. नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच भी बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है, गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है, मैच दोपहर 3 बजे से खेला जाना है, इसलिए ओस कोई भूमिका नहीं निभाएगी, दोनों टीमें पहले बैटिंग करने का सोच सकती हैं, लेकिन लाइट्स में बैटिंग करना बेहतर विकल्प हो सकता है, 190 रन से ज्यादा का स्कोर बेहतर माना जा सकता है. साउथ अफ्रीका की तरफ से कप्तान मार्करम, क्विंटन डिकॉक, ब्रेविस, स्टब्स और मिलर पर बड़ा स्कोर करने की जिम्मेदारी होगी. वहीं वेस्टइंडीज के लिए कप्तान होप के साथ हेटमायर, रदरफोर्ड, पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड और पॉवेल अहम खिलाड़ी होंगे.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.