WI vs SA: साउथ अफ्रीका ने लिया पहली हार का बदला, विंडीज को 16 रन से दी मात

साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को दूसरे टी20 मैच में 16 रन से हरा दिया है. 5 मैचों की इस सीरीज में शनिवार को उसे 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन अगले ही दिन उसने अपनी कसी हुई गेंदबाजी के दम पर मेजबान टीम को हराक सीरीज में 1-1 की बराबरी कर...

Edited By : India.com Staff |Jun 28, 2021, 09:12 AM IST

Published On Jun 28, 2021, 09:12 AM IST

Last UpdatedJun 28, 2021, 09:12 AM IST

साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को दूसरे टी20 मैच में 16 रन से हरा दिया है. 5 मैचों की इस सीरीज में शनिवार को उसे 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन अगले ही दिन उसने अपनी कसी हुई गेंदबाजी के दम पर मेजबान टीम को हराक सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है. इस बार अफ्रीकी टीम ने उसे 167 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन विंडीज की टीम ने 9 विकेट गंवाकर अंत तक सिर्फ 150 रन ही जोड़ पाई.

पिछली जीत के हीरो इविन लुईस (21) जल्दी आउट हुए तो फिर विंडीज संभल नहीं पाया और निरंतर अंतराल पर विकेट गंवाता चला गया. कगिसो रबाडा ने सर्वाधिक तीन, जबकि जॉर्ज लिंड ने 2 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा लुंगी एंगिडी, एनरिच नोर्त्जे और तबरेज शम्मी ने भी 1-1 विकेट अपने नाम किया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

167 का टारगेट लेकर उतरी विंडीज ने 3.1 ओवर तक बिना कोई विकेट गंवाए 31 रन जोड़ लिए थे. यहां एनरिच नोर्त्जे ने खतरनाक हो रहे लुईस को बोल्ड कर अपनी टीम को पहली सफलता दिला दी. अगले ही ओवर कगिसो रबाडा ने क्रिस गेल (8) को कवर्स में खड़े जॉर्ज लिंडे के हाथ आउट करा दिया. इसके कुछ देर बाद निकोलस पूरन (9) को जॉर्ज लिंडे ने वापस पवेलियन भेजा और यहां से विंडीज टीम के विकेट गिरने का सिलसिला रुक नहीं पाया.

कप्तान कीरोन पोलार्ड (1) और आंद्रे रसल (5) भी क्रीज पर आए और लौट गए. एक छोर पर ओपनिंग से ही खड़े आंद्रे फ्लेचर (35) भी रबाडा का शिकार बन गए. यह 104 के कुल स्कोर पर विंडीज को छठा झटका था. फ्लेचर के बाद जेसन होल्डर (20) भी रन आउट हो गए.

फैबियन एलन ने 12 बॉल में 34 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर अपनी टीम को लक्ष्य के पास ले जाने की कोशिश जरूर की. लेकिन इससे काम नहीं बन पाया. वह 9वें विकेट के रूप में आउट होकर पवेलियन लौटे और विंडीज की टीम निर्धारित 20 ओवर में 150 रन ही बना पाई.

इससे पहले वेस्टइंडीड ने यहां टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया था. साउथ अफ्रीका को रीजा हेनरिक्स (42) और क्विंटन डी कॉक (26) ने उम्दा शुरुआत दी. कप्तान टेंबा बवूमा ने भी 33 गेंद पर 46 रन की शानदार पारी खेली. उन्होंने अपनी इस पारी में 5 चौके और एक छक्का जड़ा.

टॉप 3 बल्लेबाजों के बाद जो बल्लेबाज क्रीज पर आए वह भले कुछ खास नहीं कर पाए हों लेकिन उनके छोटे मोटे योगदान की बदौलत अफ्रीकी टीम का स्कोर 166 पहुंच गया, जो उसके गेंदबाजों के लिए पर्याप्त साबित हुआ.

Editor's Pick