WI vs SL: मैच के तीसरे दिन बारिश ने डाला खलल, मजबूत स्थिति में वेस्टइंडीज

दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका की स्थिति कमजोर दिख रही है. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक उसने 250 रन पर अपने 8 विकेट गंवा दिए हैं.

Edited By : Arun Kumar |Apr 01, 2021, 12:56 PM IST

Published On Apr 01, 2021, 12:56 PM IST

Last UpdatedApr 01, 2021, 12:56 PM IST

वेस्टीइंडीज टीम @windiescricketTwitter

वेस्टइंडीज की टीम ने दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका के खिलाफ (BAN vs SL 2nd Test)  मैच के तीसरे दिन अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है. तीसरे दिन के खेल में बारिश ने काफी परेशान किया और सिर्फ 40.3 ओवरों का ही खेल हो पाया. लेकिन इस बीच मेजबान टीम ने इन 40 ओवरों के खेल में 5 विकेट और झटककर 250 के स्कोर पर उसके कुल 8 विकेट गिरा दिए हैं, जबकि अभी भी वह मेहमान टीम से 104 रन आगे है. की बढ़त बाकी है.

मैच के तीसरे दिन श्रीलंकाई टीम 3 विकेट पर 136 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाने उतरी थी. दिनेश चंदीमल (44) और धनंजय डिसिल्वा (39) पारी को आगे बढ़ाने उतरे थे लेकिन दोनों ही बल्लेबाज अपनी पारियों को लंबी पारी में तब्दील नहीं कर पाए. चंदीमल को दिन के पहले ओवर में ही जीवनदान मिला लेकिन वह इसका लाभ नहीं उठा पाए. शैनोन गैब्रियल की गेंद पर सब्सीट्यूट फील्डर हेडन वाल्स ने उनका कैच लिया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बारिश के पहले व्यवधान के बाद धनंजय को ऑफ स्पिनर जरमाइन ब्लैकवुड ने LBW आउट किया. बारिश के कारण इसके बाद लगभग एक घंटे तक खेल नहीं हो पाया जिसके कारण लंच जल्दी लेना पड़ा. खिलाड़ी बाद में मैदान में उतरे लेकिन तीसरे व्यवधान के बाद ढाई घंटे तक खेल नहीं हो पाया.

पहले टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले पाथुम निसांका 49 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि लेसिथ इम्बुलडेनिया को अभी खाता खोलना है. निसांका ने 119 गेंदों का सामना करके श्रीलंका की पारी को संवारने का काम किया. इससे पहले विंडीज की टीम ने अपनी पहली पारी में 354 रनों का स्कोर खड़ा किया था.

उसकी ओर से कप्तान क्रैग ब्रेथवेट (126) ने शानदार शतकीय पारी खेली थी. कप्तान बनने के बाद यह उनका पहला टेस्ट शतक है. इस शतक से पहले उन्होंने 2 साल पहले आखिरी बार दो साल पहले टेस्ट शतक जड़ा था. फिलहाल 2 टेस्ट की यह सीरीज 0-0 की बराबरी पर है. दोनों टीमों ने एंटीगा में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ खेला था.

Editor's Pick