लाहिरू उदारा दोहरे शतक से चूके, एंटीगुआ टेस्ट में श्रीलंका की शानदार शुरुआत

श्रीलंका की टीम ने दूसरे टेस्ट में प्रभात जयसूर्या, लाहिरू उदारा और इसिथा विजेसुंडेरा को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है. इसिथा टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू कर रहे हैं.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jul 04, 2026, 11:20 AM IST

Published On Jul 04, 2026, 11:20 AM IST

Last UpdatedJul 04, 2026, 11:20 AM IST

WI VS SL Test

WI VS SL Test

WI VS SL 2nd Test: वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट का पहला दिन पूरी तरह से श्रीलंका के बल्लेबाजों के नाम रहा. लाहिरू उदारा ने शतकीय पारी खेली, जबकि कामिंदु मेंडिस ने भी 84 रनों का योगदान दिया. पहले दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने पांच विकेट पर 338 रन बनाए हैं.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही. निशान मदुष्का महज 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे, वहीं दिनेश चांदीमल भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। चांदीमल को एक रन के स्कोर पर शेमार जोसेफ ने आउट किया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कामिंदु मेंडिस और लाहिरू के बीच 215 रन की साझेदारी

इसके बाद कामिंदु मेंडिस और लाहिरू ने मोर्चा संभाला और तीसरे विकेट के लिए 252 गेंदों में 215 रनों की शानदार साझेदारी निभाई. मेंडिस ने 120 गेंदों का सामना करते हुए 84 रनों की दमदार पारी खेली, उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 11 चौके लगाए. वहीं, लाहिरू उदारा अपने दोहरे शतक से चूक गए और 248 गेंदों में 188 रन बनाकर आउट हुए.उदारा ने अपनी इस पारी में 21 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के लगाए.

धनंजय डी सिल्वा अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और 90 गेंदों में 2 चौके की मदद से 33 रन बनाकर आउट हुए. दिन का खेल खत्म होने तक कुशल मेंडिस बिना खाता खोले और सोनल दिनुशा 5 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं. गेंदबाजी में वेस्टइंडीज की ओर से शमार जोसेफ दो, जबकि जस्टिन ग्रीव्स और जायडेन सील्स एक-एक विकेट अपने नाम किए.

उम्र नहीं टैलेंट देखा जाना चाहिए… कपिल देव ने की वैभव सूर्यवंशी की सचिन- कोहली से तुलना

तीन बदलाव के साथ उतरी श्रीलंका की टीम

पहले टेस्ट में हार और खिलाड़ियों की इंजरी के चलते श्रीलंका ने इस टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हैं. प्रभात जयसूर्या, लाहिरू उदारा और इसिथा विजेसुंडेरा को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है. इसिथा टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू कर रहे हैं. पथुम निसांका और लाहिरू कुमारा चोट के चलते इस मुकाबले में टीम का हिस्सा नहीं हैं, वहीं, कसुन रजिथा को पहले टेस्ट में खराब प्रदर्शन के कारण टीम में जगह नहीं दी गई है.

Editor's Pick