- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Wi vs sl 3rd odi match report and highlights west indies beat sri lanka in 3rd odi and clinch series by 3 0 4492502
WI vs SL ODI Series: वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को वनडे सीरीज में 3-0 से धोया
रविवार को एंटीगा में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराकर सीरीज में उसका 3-0 से सफाया कर दिया है.
Published On Mar 15, 2021, 02:23 PM IST
Last UpdatedMar 15, 2021, 02:23 PM IST
वेस्टइंडीज दौरे पर गई श्रीलंका (WI vs SL ODI Series) के खराब प्रदर्शन का सिलसिला तीसरे वनडे में भी जारी रहा और उसने यह मैच 5 विकेट से गंवाकर मेजबान टीम के हाथों अपना 3-0 से क्लीन स्वीप करा लिया. तीन मैचों की इस सीरीज में लंकाई टीम एक मैच भी नहीं जीत सकी. रविवार को पहले बल्लेबाजी करने उतरी लंकाई टीम ने 275 रन का टारगेट रखा था. लेकिन डेरेन ब्रावो (Darren Bravo) की चौथे वनडे सेंचुरी की बदौलत विंडीज ने यह मैच आसानी से 5 विकेट से अपने नाम कर लिया.
ब्रावो विंडीज पारी के 47वें ओवर में 102 रन बनाकर आउट हुए. ब्रावो ने जून 2016 के बाद वनडे क्रिकेट में पहली बार यह शतक अपने नाम किया है. 102 रन की पारी खेलने के बाद जब वह आउट हुए, तब विंडीज की टीम को सिर्फ 26 रन की जरूरत थी. आउट होने से पहले ब्रावो ने कप्तान कीरोन पोलार्ड के साथ 80 रन की साझेदारी की जो 53 रन बनाकर नाबाद रहे. इससे पहले ब्रावो और शाइ होप ने तीसरे विकेट के लिये 109 रन जोड़े थे.
https://twitter.com/windiescricket/status/1371221459075489795?s=20
इससे पहले मेजबान टीम ने अपने पहले दो विकेट 10 ओवरों तक 39 रन पर गंवा दिए थे लेकिन होप और ब्रावो की जोड़ी ने अपनी टीम की मैच में फिर वापसी कराई. ब्रावो के आउट होने के बाद जेसन होल्डर ने 49वें ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत तक दिलाई.
इस मैच में पहले श्रीलंका की टीम एक बार फिर टॉस हार गई और उसे पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण मिला. धनुष्का गुणतिलका ने 36 और दिमुथ करूणारत्ने ने 31 रन बनाए लेकिन मध्यक्रम इस अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहा. श्रीलंका का स्कोर 32वें ओवर में 6 विकेट पर 151 रन था.
इसके बाद एशेन बंडारा और विनांदु हसरंगा ने 7वें विकेट के लिए 123 रन की नाबाद साझेदारी करके टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. बंडारा 55 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि हसरंगा ने 60 गेंद में सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 80 रन बनाए.
इससे पहले श्रीलंका की टीम को यहां 3 टी20 मैचों की सीरीज में भी 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था. इस दौरे पर सीमित ओवरों की दो सीरीज खेलकर वह अभी तक सिर्फ एक मैच ही जीत पाई है, जबकि 5 में उसे हार मिली है. दोनों टीमें अग अगले सप्ताह से दो टेस्ट मैचों की सीरीज में आमने सामने होंगी.
इनपुट : एजेंसी