स्‍लो ओवर रेट के लिए SL क्रिकेट टीम पर चला ICC का डंडा, CWC-2023 में क्‍वालीफाई करने पर पड़ेगा इसका असर

वनडे सीरीज में श्रीलंका को वेस्‍टइंडीज की धरती पर 0-3 से हार झेलनी पड़ी है.

Edited By : Cricket Country Staff |Mar 16, 2021, 02:26 PM IST

Published On Mar 16, 2021, 02:26 PM IST

Last UpdatedMar 16, 2021, 02:26 PM IST

Sri Lanka Cricket Team @ Twitter

Sri Lanka Cricket Team @ Twitter

West Indies vs Sri Lanka:  वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में धीमी ओवर गति के लिये श्रीलंका पर मैच फीस का 40 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है ।

श्रीलंका के हरफनमौला धनुष्का गुणतिलका (Danushka Gunathilaka)  को भी मैच में निकोलस पूरन के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने पर फटकार लगाई गई। आईसीसी एलीट पैनल के मैच रैफरी रिची रिचर्डसन ने जुर्माना लगाया । श्रीलंका की टीम निर्धारित समय में दो ओवर पीछे रह गई थी ।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

Jasprit Bumrah Sanjana Ganesan Marriage: शादी के बंधन में बंधे जसप्रीत बुमराह, सोशल मीडिया पर बरस रही बधाइयां

आईसीसी ने एक बयान में कहा ,‘‘ खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिये आईसीसी की आचार संहिता के तहत खिलाड़ियों पर धीमी ओवर गति के लिये प्रति ओवर 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है। इसके अलावा आईसीसी पुरूष विश्व कप सुपर लीग खेलने की शर्तों के तहत धीमी ओवर गति में हर ओवर पर एक अंक का दंड भी मिलता है। श्रीलंका पर दो अंकों का दंड लगाया गया है।’’

KL Rahul के समर्थन में उतरे चोपड़ा ने कहा- दो पारियों के बाद मैचविनर खिलाड़ी पर सवाल उठाना गलत

गुणतिलका (Danushka Gunathilaka) को इसी मैच में आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया । बयान में कहा गया ,‘‘ गुणतिलका को आईसीसी आचार संहिता की धारा 2 . 5 के उल्लंघन का दोषी पाया गया जो अंतरराष्ट्रीय मैच में आउट होने वाले बल्लेबाज को उकसाने वाली भाषा , हरकत या हाव भाव के प्रयोग से संबंधित है ।’’

आईसीसी ने कहा ,‘‘ इसके साथ ही गुणतिलका के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ दिया गया ।’’ यह घटना वेस्टइंडीज की पारी के 35वें ओवर की है जब पूरन के आउट होने पर गुणतिलका ने अपशब्दों का प्रयोग किया ।

Editor's Pick