- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Wiaan Mulder added to South Africa’s squad for fifth ODI against pakistan
पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी वनडे में साउथ अफ्रीका की टीम में वियाम मुल्डर
पाकिस्तान के खिलाफ न्यूलैंड्स में खेले जाने वाले आखिरी वनडे के लिए ऑलराउंडर वियाम मुल्डर को साउथ अफ्रीका टीम में शामिल किया है।
Published On Jan 29, 2019, 04:46 PM IST
Last UpdatedJan 29, 2019, 04:46 PM IST
Wiann Mulder is back for South Africa in ODIs. © AFP
दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान के साथ बुधवार को होने वाले पांचवें और आखिरी वनडे मैच के लिए ऑलराउंडर वियाम मुल्डर को टीम में शामिल किया है। पांच मैचों की वनडे सीरीज में इस आखिरी मुकाबला निर्णायक होगा। दोनों ही टीम ने दो-दो मुकाबले जीते हैं पांचवां वनडे जीतने वाली टीम ही सीरीज पर कब्जा जमाएगी।
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका के लिए अब तक सात वनडे मैच खेल चुके मुल्डर ने पिछले साल सितंबर में जिम्बाब्वे के खिलाफ आखिरी मैच खेला था। मेजबान टीम ने मुल्डर के अलावा तेज गेंदबाज ब्यूरेन हेंड्रिक्स, डेल स्टेन और क्विंटन डी कॉक भी टीम में शामिल किया है।
पढें:- नस्ली टिप्पणी मामले में सरफराज अहमद पर चार मैचों का बैन
दोनों टीमें पांच मैचों की सीरीज में 2-2 से बराबरी पर चल रही है। पहला मैच पाकिस्तान ने 5 विकेट से जीता था जबकि दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान पर भी 5 विकेट से ही जीत दर्ज की थी। तीसरे वनडे में मेजबान ने पाकिस्तान पर 13 रन से जीत हासिल कर सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई थी। सीरीज के चौथे मैच में पाकिस्तान ने 8 विकेट की दमदार जीत हासिल कर सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली।
टीम : फॉफ डु प्लेसिस (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), ब्यूरेन हेंड्रिक्स, रीजा हेंड्रिक्स, इमरान ताहिर, एडेन मारक्रम, एंडिले फेहलुकवायो, डेविड मिलर, ड्वैन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, तबरैज शम्सी, डेल स्टेन, रासी वान डेर डुसेन, वियाम मुल्डर।