- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Widies opener Chris Gayle hints at ‘un-retirement’ after six-laden 162
क्रिस गेल बदल सकते हैं वनडे क्रिकेट से संन्यास का फैसला !
क्रिस गेल इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के बाद संन्यास की घोषणा करने के बाद अब अपना मन बदलते नजर आ रहे हैं।
Published On Feb 28, 2019, 12:01 PM IST
Last UpdatedFeb 28, 2019, 12:01 PM IST
Chris Gayle (AFP Photo)
वेस्टइंडीज के आतिशी ओपनर क्रिस गेल ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार वापसी की है। दो मुकाबलों में गेल के बल्ले से दो बेहतरीन शतकीय पारी देखने को मिली। इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के बाद संन्यास की घोषणा करने के बाद अब वह अपना मन बदलते नजर आ रहे हैं।
क्रिस गेल ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए चौथे वनडे में 97 गेंद पर आतिशी 162 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 14 छक्के लगाए। इससे पहले उन्होंने सीरीज का आगाज 135 रन की पारी खेलकर किया था।
पढ़ें:- गेल बने वनडे में 10 हजार रन बनाने वाले दूसरे विंडीज बल्लेबाज
चौथे वनडे में इंग्लैंड से मिले 419 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए क्रिस गेल ने आतिशी पारी खेली और मैच को रोमांचक बना दिया। गेल की पारी की बदौलत ही विंडीज टीम हार के अंतर को 29 रन तक लाने में कामयाब रही।
वनडे में वापसी करना हमेशा मुश्किल
मैच के बाद गेल ने कहा, ”मुझे लगता है यह सबसे ज्यादा मनोरंजन खेल है जो मैंने अब तक खेला है। यह शानदार क्रिकेट था, मैं काफी टी20 क्रिकेट खेल रहा हूं तो 50 ओवर के क्रिकेट फॉर्मेट में वापसी करना हमेशा ही मुश्किल होता है। लेकिन आखिर में शरीर इस में फिट हो ही जाता है।”
पढ़ें:- धोनी बने 350 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय
”मुझे बस अपने शरीर पर काम करने की जरूरत है, तो फिर कुछ और क्रिस गेल का खेल आपको देखने को मिले। चीजें तेजी से बदलती हैं। उम्मीद है शरीर अगले कुछ महीनों में बदले, फिर देखतें हैं क्या होता है।”
दस हजार वनडे रन बनाने वाले दूसरे विंडीज बल्लेबाज
”10 हजार रन तक पहुंचना काफी अच्छा एहसास है। मैंने टी20 क्रिकेट में भी ऐसा किया है। मेरे हिसाब से यह काफी बेहतरीन उपलब्धि है। वेस्टइंडीज के लिए ऐसा करना और भी बेहतरीन है। मेरे शरीर के साथ क्या है, मैं 40 साल के करीब हूं, मैं संन्सास को वापस ले सकता हूं। हम देखेंगे, हम इसको धीरे-धीरे लेंगे।”