×

क्या मैदानी अंपायर नहीं करेंगे नो बॉल का फैसला?

आईसीसी अगली मीटिंग में लेगी निर्णय, नो बॉल के फैसलोंं में हो सकता है तकनीक का इस्तेमाल

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - February 15, 2016 6:19 PM IST

रिचर्ड इंलिगवर्थ का गलत फैसला न्यूजीलैंड को बहुत महंगा पड़ा © Getty Images
रिचर्ड इंलिगवर्थ का गलत फैसला न्यूजीलैंड को बहुत महंगा पड़ा © Getty Images

आईसीसी(इंटरनेशनल क्रिकेट कांउसिल) नो बॉल के फैसले में वीडियो तकनीक के इस्तेमाल को लेकर आगामी क्रिकेट कमेटी मीटिंग में चर्चा कर सकता है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड सीरीज में नो बॉल को लेकर उठे विवाद को लेकर उठा था। मैच के दौरान मैदान अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ ने डग ब्रेसवेल की एक गेंद को नो बॉल दे दिया जिस पर उन्होने एडम वोजेस को आउट कर दिया था, लेकिन रिप्ले में साफ दिख रहा था कि ब्रेसवेल का पैर लाइन पर था। वोजेस उस समय 7 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, इस गलत फैसले के बाद वोजेस ने 239 की बड़ी पारी खेली और न्यूजीलैंड ये मैच पारी और 52 रन से हार गया।

मॉर्निंग हेराल्ड ने आईसीसी के एक प्रवक्ता को कोट करते हुए लिखा है कि आईसीसी क्रिकेट कमेटी अगली मीटिंग में नो बॉल के फैसले में तकनीक के प्रयोग और उसके रिव्यू को लेकर चर्चा करेगी। थर्ड अंपायर विकेट गिरने वाली गेंद की जांच कर सकती है, लेकिन वो मैदान पर दिये गए नो बॉल को रिव्यू नहीं करेगी।  ALSO READ: ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड पहले टेस्ट का फुल स्कोरकार्ड

न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच में दिये गए इस फैसले से निराश न्यूजीलैंड के खिलाड़ी किसी तरह की ऑफिशियल कंप्लेन दायर करने के मूड में नहीं हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रैंडन मैकुलम ने कहा कि मेरा अनुमान है की रिचर्ड इलिंगवर्थ काफी निराश होंगे। मैकुलम ने आगे कहा कि यह शर्म की बात है लेकिन आपको इस खेल में अच्छे फैसलों के साथ-साथ गलत फैसलों को भी मंजूर करना सीखना पडे़गा। मैकुलम ने वोजेस की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होने इस मौके का पूरा फायदा उठाया। ALSO READ: सचिन से आगे निकले एडम वोजेस

TRENDING NOW

रिचर्ड इलिंगवर्थ एक इंटरनेशनल क्रिकेटर रहे है। उन्होने इंग्लैंड के लिए 9 टेस्ट और 25 वनडे मैच खेले हैं। इंलिंगवर्थ न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट में टीवी अंपायर की भूमिका निभाएंगे। लेकिन इसका पहले टेस्ट में किए गए उनके गलत फैसले से कोई लेना देना नहीं है।