T20 World Cup 2026: विल जैक्स के हरफनमौला खेल से सुपर-8 में इंग्लैंड
T20 World Cup 2026: विल जैक्स के हरफनमौला खेल से सुपर-8 में इंग्लैंड
कोलकाता: इटली ने कोशिश भरपूर की. लेकिन इटली के जुझारूपन पर इंग्लैंड का अनुभव भारी पड़ा. आखिर सोमवार 16 फरवरी को हुए मुकाबले में 24 रन की जीत के साथ इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में जगह बना ली. इंग्लैंड की इस जीत में हरफनमौला विल जैक्स का बड़ा योगदान रहा....
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - February 16, 2026 7:18 PM IST
कोलकाता: इटली ने कोशिश भरपूर की. लेकिन इटली के जुझारूपन पर इंग्लैंड का अनुभव भारी पड़ा. आखिर सोमवार 16 फरवरी को हुए मुकाबले में 24 रन की जीत के साथ इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में जगह बना ली. इंग्लैंड की इस जीत में हरफनमौला विल जैक्स का बड़ा योगदान रहा.
पहले बल्लेबाजी करते हुए जैक्स की आक्रामक पारी के दम पर इंग्लैंड ने आखिरकार अपनी लय हासिल करते हुए सात विकेट पर 202 रन बनाये. जैक्स ने 22 गेंद में छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 54 रन बनाए और टूर्नामेंट में पहली बार टीम को 200 रन के पार पहुंचाया.
Add Cricket Country as a Preferred Source
जवाब में इटली ने शानदार प्रदर्शन किया और एक समय लग रहा था कि कोई उलटफेर हो जायेगा लेकिन इंग्लैंड ने समय पर वापसी की. इटली के लिये बेन मानेंटी ने 25 गेंद में 60 और ग्रांट स्टीवर्ट ने 23 गेंद में 45 रन बनाए. जैक्स ने समय पर मानेंटी को आउट करके इंग्लैंड को मैच में लौटाया. इटली की टीम 20 ओवर में 178 रन ही बना सकी. इंग्लैंड के लिए सैम कुरेन ने 22 और जैमी ओवर्टन ने 18 रन देकर तीन तीन विकेट लिए.
एक समय पर इटली का स्कोर तीन विकेट पर 22 रन था लेकिन बेन ने जबर्दस्त पारी खेलकर सिर्फ 22 गेंद में हाफ सेंचुरी बनाई. यह टी20 विश्व कप का संयुक्त पांचवां सबसे तेज और एसोसिएट देश के किसी बल्लेबाज का संयुक्त दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है. उन्होंने जैक्स को एक ओवर में दो चौके और दो छक्के समेत 21 रन निकाले. जस्टिन मोस्का ने बखूबी साथ निभाते हुए 34 गेंद में 43 रन बनाये. दोनों ने 48 गेंद में 92 रन की साझेदारी की लेकिन जैक्स ने बेन का विकेट लेकर पासा पलट दिया.
इससे पहले टूर्नामेंट में खराब शुरूआत के बाद दो बार की चैम्पियन इंग्लैंड ने इस अहम मुकाबले में शानदार वापसी की लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गंवाने का सिलसिला जारी रहा. एक समय पर इंग्लैंड के पांच विकेट 105 रन पर गिर गए थे जिसके बाद जैक्स और सैम कुरेन (19 गेंद में 25 रन ) ने अच्छी साझेदारी की. दोनों ने छठे विकेट के लिये 25 गेंद में 54 रन जोड़े.
पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के लिए फिल साल्ट ने 15 गेंद में दो चौकों और दो छक्कों के साथ 28 रन बनाए. पहले पांच ओवर में इंग्लैंड ने 50 रन बना लिए थे. अनुभवी जोस बटलर का खराब फॉर्म जारी रहा और वह तीन रन बनाकर तीसरे ओवर में ग्रांट स्टीवर्ट का शिकार हुए. पावरप्ले के बाद इंग्लैंड का स्कोर दो विकेट पर 54 रन था. साल्ट को छठे ओवर में अली हसन ने आउट किया जिनका शानदार कैच डीप स्क्वेयर लेग में एंथोनी मोस्का ने लपका. जैकब बेथेल ने 20 गेंद में 23 रन बनाए लेकिन वह भी साल्ट के जाने के बाद टिक नहीं सके.
कप्तान हैरी ब्रूक नौ गेंद में 14 रन बनाकर जेजे स्मट्स की गेंद पर आउट हुए. इससे पहले उन्होंने इसी गेंदबाज को लांग आफ और स्क्वेयर लेग पर छक्का लगाया था. टॉम बेंटोन ने 21 गेंद में 30 रन बनाए.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.