add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IND vs SA: जसप्रीत बुमराह खेलेंगे या नहीं, चौथे टी20 इंटरनेशनल में क्या होगी भारत की प्लेइंग इलेवन

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का चौथा मैच आज खेला जाएगा. इस मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 17, 2025 1:35 PM IST

IND vs SA 4th T20I: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 इंटरनेशनल सीरीज का चौथा मैच आज लखनऊ में खेला जाएगा. भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर होने वाले इस मैच में टीम इंडिया के सामने सिलेक्शन का बड़ा सवाल है. भारत सीरीज में 2-1 से आगे है और पांच मैचों की सीरीज में वह निर्णायक बढ़त बनाने उतरेगा. दूसरी ओर साउथ अफ्रीका के सामने सीरीज बचाने की चुनौती है. भारत ने सीरीज का पहला मैच 101 रन से जीता वहीं दूसरे मैच में उसे 51 रन से हार का सामना करना पड़ा. धर्मशाला में तीसरा मैच जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज में बढ़त बनाई.

गिल और सूर्या का फॉर्म है चिंता का सबब

भारतीय टीम सीरीज में आगे है. और बेहतर संतुलित नजर आ रही है. लेकिन इसके बाद भी कप्तान सूर्यकुमार यादव और उपकप्तान शुभमन गिल का फॉर्म परेशानी जरूर दिलाता है. इस साल टी20 इंटरनेशनल में ये दोनों हाफ सेंचुरी भी नहीं लगा पाए हैं. सवाल उठ रहे हैं लेकिन जीत के जश्न में उनकी आवाज अभी हल्की है. भारत अगर लखनऊ में सीरीज जीत जाता है तो यह उसकी लगातार 14वीं टी20 इंटरनेशनल सीरीज जीत होगी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

क्या जसप्रीत बुमराह खेलेंगे?

भारत के लिए तीसरे मैच मैच में जसप्रीत बुमराह नहीं खेले थे. बुमराह निजी कारणों से इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं थे. अब वह आज होने वाले मैच में खेलेंगे या नहीं यह बड़ा सवाल है. टीम के इंडिया के ऑलराउंडर शिवम दूबे ने इस बारे में कोई पक्का जवाब नहीं दिया. दूबे ने मंगलवार को कहा कि बुमराह उपलब्ध हैं. लेकिन वह 100 फीसदी पक्का जवाब नहीं दे सके.

टीम इंडिया के एक और चिंता की बात यह है कि अक्षर पटेल सीरीज से बाहर हो चुके हैं. अब सवाल यह है क्या भारत अपने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव करेगा. अगर बुमराह टीम में नहीं आते हैं तो सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम बिना किसी बदलाव के उतर सकती है. तो क्या होगी भारत की संभावित एकादश

भारत (संभावित) 1 अभिषेक शर्मा, 2 शुभमन गिल, 3 सूर्यकुमार यादव (कप्तान), 4 तिलक वर्मा, 5 जितेश शर्मा (विकेटकीपर), 6 हार्दिक पंड्या, 7 शिवम दुबे, 8 हर्षित राणा, 9 अर्शदीप सिंह, 10 कुलदीप यादव, 11 वरुण चक्रवर्ती

दूसरी ओर साउथ अफ्रीका के सामने बड़ी चिंताएं हैं. टीम लगातार बदलाव कर रही है. पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन इस बात पर नाराजगी भी जता चुके हैं.

दक्षिण अफ्रीका (संभावित) 1 क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), 2 रीजा हेंड्रिक्स, 3 एडेन मार्कराम (कप्तान), 4 डेवाल्ड ब्रेविस, 5 डेविड मिलर, 6 डोनोवन फरेरा, 7 मार्को जेनसन, 8 कॉर्बिन बॉश, 9 एनरिच नॉर्टजे, 10 लुंगी एनगिडी, 11 ओटनील बार्टमैन