Bharat Malhotra
Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम का हिस्सा हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. साल 2008 में आ ...Read More
Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - January 6, 2026 12:39 PM IST

कोलकाता: मुस्ताफिजुर रहमान को डबल झटका लग सकता है. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट समाप्त हो गया है. और इसमें मुस्ताफिजुर की कोई भूमिका नहीं थी. लेकिन इसके बाद भी उन्हें किसी तरह का कोई वित्तीय मुआवजा मिलने की संभावना नहीं है.
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के निर्देशों पर KKR ने मुस्ताफिजुर को टीम से बाहर कर दिया था. 16 दिसंबर 2025 को जेद्दा में हुई नीलामी में बाएं हाथ के इस पेसर को आईपीएल नीलामी में केकेआर ने 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था. उन्हें बांग्लादेश में हिंदुओं पर हाल ही में हुए अत्याचारों के मद्देनजर टीम से बाहर किया गया. हालात इतने खराब थे जिसने भारतीय बोर्ड को दखल देने के लिए मजबूर होना पड़ा.
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने इस पर कड़ा रवैया अपनाते हुए भारत में होने वाले अपने टी20 विश्व कप के मैचों को श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग की है.
बीसीसीआई के इस कदम ने इस खिलाड़ी के अधिकारों को लेकर बहस छेड़ दी है, खासकर इसलिए क्योंकि उन्होंने न तो स्वेच्छा से प्रतियोगिता से नाम वापस लिया और न ही उन पर किसी गलत काम का आरोप लगाया गया है. लेकिन सूत्रों का कहना है कि मौजूदा बीमा ढांचे में मुआवजे के लिए बहुत कम गुंजाइश है.
आईपीएल से जुड़े एक जानकार सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर बताया, ‘आईपीएल के सभी खिलाड़ियों को जो सैलरी मिलती है उसका बीमा होता है. विदेशी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के मामले में अगर वे शिविर में शामिल होने के बाद या टूर्नामेंट के दौरान घायल हो जाते हैं तो आमतौर पर फ्रेंचाइजी भुगतान करती है.’
उन्होंने कहा, ‘आम तौर पर 50 प्रतिशत तक का भुगतान बीमा से किया जाता है. यह भारत के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्टेड के लिए बेहतर है जो चोटिल हो जाते हैं क्योंकि आमतौर पर उनका भुगतान बीसीसीआई करता है.’
हालांकि मुस्तफिजुर का मामला बीमा के सामान्य नियमों के अंतर्गत नहीं आता है. उन्हें चोट या लीग में भाग लेने से जुड़े क्रिकेट संबंधी किसी कारण से टीम से नहीं निकाला गया, इसलिए केकेआर उन्हें किसी भी तरह की मुआवजा राशि का भुगतान करने के लिए मजबूर नहीं है.
सूत्र ने कहा, ‘वर्तमान स्थिति में जो कुछ हुआ वह बीमा के दायरे में नहीं आता है और इसलिए केकेआर पर एक पैसा भी भुगतान करने की कोई आधिकारिक जिम्मेदारी नहीं है.’
सूत्र ने बताया, ‘मुस्तफिजुर के पास किसी तरह के अधिक विकल्प नहीं है. विशेषकर आईपीएल भारतीय कानून के दायरे में आता है. कोई भी विदेशी क्रिकेटर कानूनी कार्रवाई करने की स्थिति से नहीं गुजरना चाहेगा या खेल पंचाट (सीएएस) का सहारा नहीं लेना चाहेगा.’
सूत्र ने इस संबंध में भू राजनीतिक संदर्भ का भी जिक्र किया जिसे देखते हुए खिलाड़ी किसी तरह का जोखिम नहीं लेने की कोशिश करेगा. उन्होंने कहा, ‘भारत-बांग्लादेश का राजनीतिक परिदृश्य भारत-पाकिस्तान के मुकाबले कहीं अधिक अस्थिर है. यह अगले साल भी बदल सकता है, इसलिए कोई कानूनी कार्रवाई का जोखिम क्यों उठाना चाहेगा.’
इनपुट-भाषा
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
