add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

KKR से रिलीज होने के बाद क्या मुस्तफिजुर रहमान को मिलेगी पूरी मैच फीस ? जानें नियम

केकेआर ने आईपीएल 2026 के ऑक्शन में मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 9.20 करोड़ में खरीदा था. अब बीसीसीआई ने उन्हें रिलीज करने का निर्देश दिया है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 3, 2026 12:08 PM IST

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल 2026 का हिस्सा नहीं होंगे. बांग्लादेश में हिंदूओं पर हुई हिंसा के बाद बीसीसीआई ने केकेआर को मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश दिया है. केकेआर ने आईपीएल 2026 के ऑक्शन में मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 9.20 करोड़ में खरीदा था. हालांकि मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने के बाद सवाल उठता है कि क्या उन्हें पूरी मैच फीस दी जाएगी.

आईपीएल के नियम के मुताबिक, अगर फ्रेंचाइजी किसी कारणवश खिलाड़ी को सीजन से पहले या दौरान रिलीज करना चाहे तो भी कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार पूरी सैलरी देनी पड़ती है. नियम में स्पष्ट लिखा है कि अगर टीम कॉन्ट्रैक्ट की अवधि पूरी होने से पहले खिलाड़ी को रिलीज करती है, तो पूरी सैलरी का भुगतान करना अनिवार्य है. आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि ऑक्शन में खिलाड़ी खरीदने के बाद रिलीज करने का निर्देश दिया गया है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

नियम के अनुसार आईपीएल ऑक्शन में खिलाड़ी खरीदने के बाद वह उस टीम का हिस्सा बन जाता है, और कॉन्ट्रैक्ट सीजन के लिए बंधा हुआ था. खिलाड़ी उपलब्ध होने पर बेंच पर बैठा हो तब भी पूरी पेमेंट मिलती है, इंजरी या अनुपलब्धता के अलग नियम हैं, लेकिन रिलीज के मामले में फ्रेंचाइजी जिम्मेदार होती है.

BCCI ने केकेआर को मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने को कहा

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज करने को कहा है.बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि बांग्लादेश में हाल ही में हुई घटनाओं के कारण बीसीसीआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स से मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज करने को कहा है, जरूरत पड़ने पर वह उनके स्थान पर किसी अन्य खिलाड़ी के चयन के लिए कह सकते हैं, अगर वह अनुरोध करते हैं तो बीसीसीआई उन्हें किसी अन्य खिलाड़ी को अपनी टीम से जोड़ने की अनुमति देगा.

आईपीएल में कई टीमों का हिस्सा रहे हैं मुस्तफिजुर

30 साल के मुस्तफिजुर रहमान बांग्लादेश के शीर्ष तेज गेंदबाज हैं और दुनियाभर की लीग में खेलते हैं. वह आईपीएल में 2016 से खेल रहे हैं. पूर्व में वह सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और सीएसके के लिए खेल चुके हैं. उन्होंने 60 मैचों में 65 विकेट चटकाए हैं.