भारत को उसके घर में हराने के लिए हालातों से हिसाब से खुद को जल्दी से ढलने की जरूरत होगी: टिम साउदी

दो टेस्ट मैच के लिए भारत का दौरा करने वाले न्यूजीलैंड टीम में टिम साउदी को जगह दी गई है।

Edited By : India.com Staff |Nov 05, 2021, 01:37 PM IST

Published On Nov 05, 2021, 01:37 PM IST

Last UpdatedNov 05, 2021, 01:37 PM IST

अनुभवी कीवी तेज गेंदबाज टिम साउदी (Tim Southee) का कहना है कि टीम इंडिया अपने घर पर पावरहाउस है, ऐसे में उन्हें चुनौती देने के लिए न्यूजीलैंड के भारत के हालातों के हिसाब से खुद को ढालना होगा।

गुरुवार को न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने भारत दौरे पर होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए कीवी स्क्वाड का ऐलान किया। गौरतलब है कि जून में हुए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद ये पहला मौका होगा जब दोनों टीमें सफेद जर्सी में एक दूसरे के आमने सामने होंगी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

न्यूडीलैंड टीम आखिरी बार साल 2016 में भारत दौरे पर आई थी जहां उन्हें 0-3 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था।

साउदी ने कहा, “हमें भारत में खेले काफी समय हो गया है। अपने घर पर वो पावरहाउस हैं। हम इस तरह के हालातों के आदी नहीं है इसलए हमें जल्द से जल्द हालात के हिसाब से खुद को ढालना होगा।”

साउदी ने कहा कि ये सीरीज एक नई चुनौती होगी और पिछली टेस्ट चैंपियनशिप की जीत का इसपर कोई असर नहीं होगा।

उन्होंने कहा, “नया सीजन उत्साहित करने वाला है। ये दौरे पर जाने और मुश्किल हालातों में एक मजबूत टीम के खिलाफ खुद को आजमाने के लिए एक अच्छी जगह है। पिछले सीजन का हिस्सा बनना अच्छा रहा। अब हमें सब कुछ फिर से शुरू करना होगा और हम अगले दो साल के चक्र के लिए तैयार हैं।”

उन्होंने कहा, “टेस्ट क्रिकेट में कुछ खास बात है। टेस्ट टीम का हिस्सा बनना शानदार है। पिछले कुछ सालों में हमने घर और बाहर जो सफलता हासिल की है वो बेहतरीन रही।”

साउदी ने आगे कहा, “टेस्ट क्रिकेट ऐसी चीज है जिसे में बेहद पसंद करता हूं और इसे खेलने का हर मौका मिलना खास होता है। अपने देश का सर्वोच्च स्तर पर प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात है।”

Editor's Pick