• Home
  • News
  • Will Pucovski and Marcus Harris smashes Steve and Mark Waugh’s record with 486-run opening stand

दोहरे शतक जड़ पोकोवस्की-हैरिस ने तोड़ा वॉ ब्रदर्स की 464 रन की साझेदारी का रिकॉर्ड

विल पोकोवस्की और मार्कस हैरिस ने 486 रन की साझेदारी बनाकर स्टीव और मार्क वॉ का शेफील्ड शील्ड की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड तोड़ा।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 01, 2020, 11:52 AM IST

Published On Nov 01, 2020, 11:52 AM IST

Last UpdatedNov 01, 2020, 11:52 AM IST

विल पोकोवस्की, मार्कस हैरिस (Twitter)

भारत के खिलाफ दिसंबर में होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले विल पोकोवस्की और मार्कस हैरिस ने दोहरे शतक जड़कर शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट इतिहास में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया है। साथ ही इन दो बल्लेबाजों ने कोच जस्टिन लैंगर और ऑस्ट्रेलियाई टीम मैनेजमेंट के सामने आगामी सीरीज में चयन के लिए दावेदारी पेश की है।

विक्टोरिया के लिए खेलते हुए पुकोवस्की और हैरिस ने साउथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में पहले विकेट के लिए 486 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी बनाई। इससे पहले शेफील्ड शील्ड में सबसे बड़ी साझेदारी बनाने का रिकॉर्ड पूर्व दिग्गज स्टीव और मार्क वॉ के नाम था।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

1990 की शेफील्ड शील्ड ट्रॉफी के दौरान न्यू साउथ वेल्स के लिए खेलते हुए पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव ने अपने भाई मार्क के साथ मिलकर 464 रनों की साझेदारी बनाई थी।

हैरिस, जो कि साल 2019 की एशेज सीरीज के बाद से ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम से बाहर हैं, उन्होंने 239 रनों की पारी खेली। वहीं पुकोवस्की ने 255 रनों की पारी खेली। जिसके बाद विक्टोरिया टीम के कप्तान पीटर हैंड्सकॉम्ब ने 564 रन के स्कोर पर पारी घोषित की।

RCB पर जीत के बाद वार्नर ने कहा- आगे बढ़ने के लिए टॉप-2 को हराना जरूरी

भारत के खिलाफ अहम टेस्ट सीरीज से पहले इन दो युवा बल्लेबाजों की रिकॉर्ड पारी पर टीम मैनेजमेंट की नजर जरूर पड़ी होगी। मुमकिन है कि पुकोवस्की और हैरिस को भारत के लिए खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए चुने जाने वाले ऑस्ट्रेलियाई स्क्वाड में मौका मिले।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ सीरीज के लिए सीमित ओवर फॉर्मेट स्क्वाड का ऐलान कर दिया है लेकिन टेस्ट टीम का चयन अब भी बाकी है। ऐसे में पुकोवस्की और हैरिस के चयन की संभावना बनी हुई है।

22 साल के पुकोवस्की ने पिछले हफ्ते दिए बयान में कहा था कि वो ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम में जगह बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा था, “मुझे लगता है कि मैं अच्छे स्पेस में हूं, अपनी जिंदगी और अपने क्रिकेट में मैं अच्छे समय से गुजर रहा हूं जो कि शानदार है। मेरा चयन होगा या नहीं इस पर मेरा नियंत्रण नहीं है लेकिन मैं इच्छुक हूं।”

Editor's Pick