क्या रविचंद्रन अश्विन बन पाएंगे प्लेइंग इलेवन का मौका, टीम इंडिया के सामने बड़ा सवाल!

अश्विन के पास अनुभव है लेकिन विदेशी परिस्थितियों में टीम प्रबंधन ने उनके नाम पर ज्यादा विचार नहीं किया है। ऐसे में क्या उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट के लिए भारतीय टीम में जगह मिलेगी?

Edited By : Cricket Country Staff |Jun 28, 2022, 08:55 AM IST

Published On Jun 28, 2022, 08:55 AM IST

Last UpdatedJun 28, 2022, 08:55 AM IST

ravichandran ashwin @twitter

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच एक जुलाई से बर्मिंगम में खेला जाएगा। भारतीय टीम बीते साल कोविड-19 के चलते बीच में छोड़ी गई सीरीज में फिलहाल 2-1 से आगे चल रही है। पांचवां टेस्ट जीतकर भारतीय टीम सीरीज पर कब्जा कर लेगी और वहीं इंग्लैंड की कोशिश यह होगी कि वह इस मैच को जीतकर बराबरी कर ले। मैच शुरू होने से पहले टीम इंडिया के सामने कई बड़े सवाल हैं। इसमें से एक है कि क्या अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को टीम में जगह मिलेगी?

क्या अनुभव को मिलेगी तरजीह
अश्विन के पास अनुभव है लेकिन हाल के कुछ वर्षों में देखा गया है कि टीम प्रबंधन विदेशी धरती पर अश्विन को शामिल करने से कतराता रहा है। विराट कोहली और रवि शास्त्री का टीम प्रबंधन अश्विन पर रविंद्र जडेजा को तरजीह देता रहा है। लेकिन अब नया टीम प्रबंधन है। राहुल द्रविड़ के लिए अनुभव बहुत मायने रखता है। ऐसे में क्या अश्विन को जगह मिलेगी यह बड़ा सवाल है। आइए देखते हैं कि अश्विन को जगह मिलने की कितनी उम्मीद है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अश्विन को पिछली बार नहीं मिला था मौका
बीते साल जब भारत ने इंग्लैंड का दौरा किया था तब अश्विन सभी चार टेस्ट मैचों में प्लेइंग इलेवन से बाहर रहे थे। तब स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर के तौर पर रविंद्र जडेजा टीम का हिस्सा थे। इसेक अलावा चार अनुभवी पेसर खेले थे। आम तौर पर शार्दुल ठाकुर दूसरे ऑलराउंडर होते हैं लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारत ने अश्विन और जडेजा दोनों को मौका दिया था।

देरी से पहुंचे अश्विन
अश्विन, इंग्लैंड में थोड़ा देर से पहुंचे। भारत से टीम की रवानगी से पहले उनके कोविड-19 संक्रमित होने की खबर आई। लीस्टरशर में प्रैक्टिस मैच में उन्होंने दूसरी पारी में गेंदबाजी की और दो विकेट हासिल किए। इसमें एक शुभमन गिल का विकेट भी शामिल था।

सपाट पिचें और गेंद पर सवाल
इंग्लैंड की पिचें बीते साल भी तेज गेंदबाजी के मुफीद थी लेकिन इस बार तो कमाल हो रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इंग्लिश बल्लेबाजों ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की है वह टेस्ट कम और टी20 क्रिकेट ज्यादा लग रहा है। इसके साथ ही ड्यूक गेंदों को लेकर भी यह शिकायत की जा रही है कि इसमें अब उतना सीम मूवमेंट नहीं है। ऐसे में स्पिनर्स की भूमिका बढ़ जाती है। जैक लीच ने लीड्स में तीसरे टेस्ट में 10 विकेट लेकर इसके संकेत भी दिए।

परिस्थिति पर करेगा निर्भर
क्या एजबेस्टन टेस्ट में अश्विन को मौका मिलेगा यह काफी कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि वहां की परिस्थितियां कैसी हैं। अगर पिचें और परिस्थितियां वैसी ही रहीं जैसी कि न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में थीं तो भारत शायद अपने दोनों स्पिनर्स को मौका दे। और अगर पिछले साल वाली ही परिस्थितियां रहीं तो फिर चार तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतर सकता है और इसमें अश्विन के लिए जगह बना पाना जरा मुश्किल होगा।

Editor's Pick