Akhilesh Tripathi
पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2013 मेंआर्यन टीवी (पटना) से हुई, फिर ईनाडु डिजीटल (ईटीवी हैदराबाद) में लगभग ...Read More
Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 27, 2026 12:34 PM IST

भारत के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का शुक्रवार की सुबह निधन हो गया है. रिंकू सिंह के पिता कैंसर से पीड़ित थे. उनके निधन पर हरभजन सिंह और युवराज सिंह जैसे दिग्गज क्रिकेटर्स ने दुख जताया है. बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने रिंकू सिंह के पिता के निधन पर दुख जताया है और परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है. उन्होंने इसके अलावा उन्होंने रिंकू सिंह के टी-20 वर्ल्ड कप के बाकी बचे मैच खेलने को लेकर भी अपडेट दिया है.
आईएएनएस से बातचीत में सैकिया ने कहा,मैं इस मुश्किल समय में बीसीसीआई की तरफ से रिंकू सिंह और उनके पूरे परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं, वह सुबह 5 बजे चेन्नई से दिल्ली के लिए ग्रेटर नोएडा के अस्पताल गए, जहां उनके पिता का इलाज चल रहा था.
सैकिया ने यह भी कन्फर्म किया कि रिंकू रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अगले सुपर-8 मैच के लिए टीम के साथ कोलकाता नहीं जाएंगे. वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का मुकाबला एक मार्च को खेला जाना है, जो दोनों टीमों के लिए ‘करो या मरो’ का है. भारत और वेस्टइंडीज के मैच की विजेता सेमीफाइनल में जाएगी. बीसीसीआई सचिव कहा कि रिंकू से जुड़ी कोई भी अपडेट जल्द दी जाएगी.
रिंकू के पिता खानचंद सिंह, लिवर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें 21 फरवरी को ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था शुक्रवार की सुबह 4:36 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का हिस्सा रिंकू जिम्बाब्वे के खिलाफ गुरुवार को चेन्नई में हुए मैच से पहले रिंकू अपने इलाजरत पिता को देखने के लिए नोएडा आए थे, मैच से पहले वह टीम से जुड़े थे. हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था.
रिंकू सिंह के पिता सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे, कमजोर आर्थिक स्थिति के बावजूद क्रिकेटर बनने और इस क्षेत्र में सफलता के लिए लगातार मेहनत करने की प्रेरणा रिंकू सिंह को उनके पिता से ही मिली.
युवराज सिंह ने एक्स पर लिखा, “रिंकू के पिता के गुजर जाने की खबर सुनकर दिल टूट गया, ऐसे पलों में, कोई भी शब्द काफी नहीं लगता, इस मुश्किल समय में हम आपके और आपके परिवार के साथ हैं, उम्मीद है कि आपको अपने आस-पास के प्यार में ताकत और हिम्मत मिलेगी।”
हरभजन सिंह ने एक्स पर लिखा, रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ, रिंकू और उनके परिवार के लिए यह बहुत मुश्किल समय होगा, भले ही वह टी20 विश्व कप के दौरान अपनी जिम्मेदारियों के लिए प्रतिबद्ध रहें, मेरी दिल से दुआएं उनके और उनके प्रियजनों के साथ हैं, वाहेगुरु दिवंगत आत्मा को शांति दें और दुखी परिवार को मजबूती और साहस दें.
सीएसके ने संवेदना प्रकट करते हुए एक्स पर लिखा, “इस मुश्किल समय में हम रिंकू सिंह और उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं, हमारी दुआएं उनके साथ हैं
रिंकू सिंह के परिवार में पांच भाई हैं और उनके पिता सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे. परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं थी, कमजोर आर्थिक स्थिति के बावजूद क्रिकेटर बनने और इस क्षेत्र में सफलता के लिए लगातार मेहनत करने की प्रेरणा रिंकू सिंह को उनके पिता से ही मिली.
T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
