• Home
  • News
  • Will think of participating in ipl 2022 but there is still a lot of time left ms dhoni 5103472

आईपीएल 2022 में भाग लेने के बारे में सोचूंगा लेकिन अभी बहुत समय बाकी है: MS Dhoni

साल 2022 में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग सीजन में दो नई टीमें शामिल होने वाली हैं।

Edited By : India.com Staff |Nov 20, 2021, 07:07 PM IST

Published On Nov 20, 2021, 07:07 PM IST

Last UpdatedNov 20, 2021, 07:07 PM IST

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने शनिवार को दिए बयान में कहा कि वो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के अगले सीजन में खेलने का फैसला अभी नहीं करेंगे। धोनी ने ये भी कहा कि अभी टूर्नामेंट शुरू होने में काफी समय है इसलिए वो जल्दबाजी में फैसला नहीं लेंगे।

कप्तान धोनी ने चेन्नई में सीएसके के चौथे खिताब जीतने की खुशी में हो रहे कार्यक्रम के दौरान कहा, “मैं इस बारे में सोचूंगा, अभी काफी समय है, फिलहाल नवंबर ही है। आईपीएल 2022 अप्रैल में खेला जाएगा।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

धोनी की अगुवाई में सीएसके ने यूएई में चौथी बार आईपीएल ट्रॉफी जीती। टूर्नामेंट के दौरान जब धोनी से अगले सीजन में खेलने के बारे में सवाल पूछे गए तो उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब तो नहीं दिया लेकिन ये वादा जरूर किया कि वो अगले साल भी पीली जर्सी में दिखेंगे।

दरअसल अगले आईपीएल सीजन में दो नई टीमें शामिल होने वाली हैं और इसके लिए मेगा ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा। नीलामी से पहले सभी आठ टीमों को चार खिलाड़ियों को रीटेन करने की इजाजत दी जाएगी।

खबर ये है कि सीएसके टीम कप्तान धोनी समेत रवींद्र जडेजा, रुतुराज गायकवाड़ समेत फाफ डु प्लेसिस को रीटेन करने वाली है। हालांकि इस खबर की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

Editor's Pick