- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Will try MS Dhoni sir’s tips on England tour: Indian women cricketer Indrani Roy
इंग्लैंड दौरे पर MS Dhoni सर के टिप्स आजमाने को तैयार हैं इंद्राणी
भारत और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीमों के बीच एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेले जाने हैं।
Published On May 17, 2021, 09:07 PM IST
Last UpdatedMay 17, 2021, 09:07 PM IST
इंद्राणी रॉय (Twitter)
इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में शामिल की गईं झारखंड की विकेटकीपर बल्लेबाज इंद्राणी रॉय ने कहा है कि आगामी सीरीज में वह पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से मिले टिप्स को आजमाएंगी।
इंग्लैंड दौरे पर भारत को 16 जून से एकमात्र टेस्ट मैच खेलना है। इसके बाद वह 15 जुलाई तक तीन मैचों की वनडे सीरीज और फिर इतने ही मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी।
इंद्राणी ने स्पोर्टस्टार से कहा, “पिछले साल रांची में ट्रेनिंग सेशन के दौरान माही सर से मेरी लंबी बातचीत हुई थी। मैंने पूछा कि कैसे मैं अपने खेल में सुधा करूं, तो उन्होंने मुझे कहा कि मुझे अपने रिफ्लेक्स तेज करने चाहिए और पांच मीटर रेडियस में मूवमेंट अच्छा होना चाहिए।”
विंडीज दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान; कोविड प्रोटोकॉल के चलते लाबुशेन को नहीं मिली जगह
उन्होंने कहा, “एक विकेटकीपर के लिए ये महत्वपूर्ण चीज होती है और उन्होंने मुझे सलाह दी कि ऐसी कोशिश करोगी तो बेहतर होती जाओगी। इससे वाकई मुझे मदद मिली। माही सर जैसे दिग्गज से एक या दो चीजें सीख लेना सम्मान की बात है और उनकी सलाह वाकई मेरे काम आई और मेरे खेल में सुधार हुआ। हर बार जब मैं ग्राउंड पर जाती हूं तो उनकी टिप्स याद रखती हूं।”