AUS vs IND: क्या सिडनी में भी नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा, कौन होगा अंतरिम कप्तान

रोहित शर्मा की जगह कौन लेगा इसे लेकर कयास शुरू हो गए हैं. तो उनकी जगह कौन टीम का अंतरिम कप्तान होगा इसे लेकर कई नाम सामने आ रहे हैं.

Edited By : Bharat Malhotra |Jan 02, 2025, 12:44 PM IST

Published On Jan 02, 2025, 12:44 PM IST

Last UpdatedJan 02, 2025, 12:44 PM IST

Virat Kohli Interim captain

Virat Kohli Interim captain

रोहित शर्मा के उत्तराधिकारी की तलाश बहुत तेज हो गई है. जसप्रीत बुमराह ने रोहित की गैरमौजूदगी में पर्थ टेस्ट में टीम की कप्तानी की थी. और भारत ने उस मैच में 295 रन से जीत भी हासिल की थी. लेकिन खबरें ये हैं कि कई खिलाड़ी भारतीय टीम की कप्तानी की दावेदारी कर रहे हैं. यह बात तो लगभग साफ हो गई है कि रोहित शर्मा का टेस्ट करियर अब अंतिम पड़ाव पर है. अगर भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में नहीं पहुंचता है तो रोहित का टेस्ट करियर समाप्त हो सकता है. इस बीच यह भी खबरें हैं कि सिडनी टेस्ट के बाद या उससे पहले भी लंबे फॉर्मेट में रोहित के करियर पर ब्रेक लग सकता है. लेकिन उनकी जगह कौन लेगा इसे लेकर कई सवाल हैं. खबरें हैं कि बुमराह अकेले खिलाड़ी नहीं हैं जो कप्तानी के दावेदार हैं. उनके अलावा कई और भी इस पद के लिए अपना दावा ठोक रहे हैं.

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस ने दावा किया था कि टीम के एक खिलाड़ी ने अंतरिम कप्तान के लिए अपना नाम आगे बढ़ाया है. उस खिलाड़ी ने खुद को मिस्टर-फिक्स इट- यानी सब कुछ ठीक करने वाले खिलाड़ी के तौर पर पेश किया है. उस खिलाड़ी ने दावा किया है कि वह मौजूदा अराजकता को दूर कर सकता है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

यह युवा खिलाड़ी हालांकि टीम में मौजूद कुछ युवा खिलाड़ियों के खुद को कप्तान के दावे के तौर पर पेश करने से प्रभावित नहीं है. रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ युवा खिलाड़ी जो खुद को कप्तान के उम्मीदवार के तौर पेश कर रहे हैं उन्हें अभी लंबा सफर तय करना है.

हालांकि यह बात साफ नहीं है कि वह खिलाड़ी है इसका पता अभी नहीं चल पाया है. लेकिन यह जरूर कन्फर्म है कि वह कोई सीनियर खिलाड़ी है. और अब इस टीम में कुछ ही सीनियर खिलाड़ी बचे हैं. रोहित तो कप्तान हैं ही और टीम में विराट कोहली, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह ही सीनियर खिलाड़ी बचे हैं.

भारत की अगर लंबे समय की कप्तानी कार्यक्रम पर नजर डालें तो बुमराह एक स्वाभाविक विकल्प नजर आते हैं. पर्थ में उन्होंने बहुत अच्छी कप्तानी की थी. भारत ने उस मैच में जीत हासिल की थी.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick