• Home
  • News
  • Will Virat Kohli Friend Bhuvneshwar Kumar Get Call from Indian Team in T20I Setup

क्या विराट कोहली के इस खास दोस्त की होगी वापसी? RCB के लिए बरपा चुका है कहर

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान जल्द ही किया जाएगा. इस दौरे पर क्या विराट कोहली के खास दोस्त की वापसी होगी या नहीं यह देखना दिलचस्प होगा.

Edited By : Saurav Kumar |Jun 05, 2026, 01:05 PM IST

Published On Jun 05, 2026, 01:05 PM IST

Last UpdatedJun 05, 2026, 01:05 PM IST

Will Virat Kohli Friend Get Call from Indian Team: भारतीय टीम कल से अफगानिस्तान के खिलाफ एक मैच के टेस्ट सीरीज में उतरेगी. इस मुकाबले के शुरुआत के साथ-साथ टीम इंडिया के आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टी20 टीम का भी ऐलान किया जाएगा. इस सीरीज में आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले कई खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है. इसमें एक बड़े नाम जिसकी चर्चा हो रही है वो हैं भुवनेश्वर कुमार की. भुवी का प्रदर्शन कमाल का रहा है और उन्हें टीम में शामिल किए जाने की भी काफी मांग हो रही है.

क्या भुवी की होगी वापसी?

भुवनेश्वर कुमार लंबे समय से टीम इंडिया की नीली जर्सी पहन नहीं पाए हैं. वह काफी समय से टीम से बाहर चल रहे हैं. हालांकि पिछले कुछ समय से भुवी ने अपने प्रदर्शन के दमपर लगातार चयनकर्ताओं के दरवाजे को खटखटाया है. खासतौर पर आईपीएल 2026 में भुवनेश्वर कुमार का जिस तरह का प्रदर्शन रहा है उसे देख सबको उम्मीद है कि चयनकर्ता भुवी को कम से कम टी20 टीम में मौका दे सकते हैं. भुवी के पास जो अनुभव और स्कील हैं वह फिलहाल भारत के कई गेंदबाजों के पास नहीं है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आयरलैंड और इंग्लैंड में भुवी बरपा सकते हैं कहर

भुवनेश्वर कुमार अपने स्विंग के लिए काफी मशहूर हैं. उन्हें स्विंग का जादूगर भी कहा जाता है. आयरलैंड और इंग्लैंड में स्विंग करने वाले गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है. ऐसे में भुवनेश्वर कुमार को अगर इस दौरे पर चुना जाता है तो वह अपनी गेंद से यहां कमाल का जादू करते हुए नजर आ सकते हैं.

नए कप्तान के साथ भुवी की चमक सकती है किस्मत

दरअसल, भारतीय टीम इस दौरे पर टी20 के नए कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ जाने वाली है. श्रेयस अय्यर अपनी अटैकिंग खेल और कप्तानी के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में अगर भुवी अय्यर की कप्तानी में वापसी करते हुए नजर आते हैं तो वह उनके साथ अपने करियर के अंतिम फेज को एक अलग और सुनहरा अवसर देने की कोशिश करेंगे. बता दें कि आईपीएल 2026 में भुवनेश्वर कुमार ने 28 विकेट लिए थे. वह पर्पल कैप जीतने से बस एक विकेट दूर रह गए थे.

Editor's Pick