• Home
  • News
  • Will Virat Kohli surpass Pakistan T20 Legend Shoaib Malik in IPL 2026 First Match RCB vs SRH

IPL 2026: पाकिस्तानी दिग्गज को पीछे छोड़ देंगे विराट कोहली, SRH के खिलाफ बनाएंगे बड़ा कीर्तिमान

विराट कोहली के पास आज आईपीएल 2026 के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में पाकिस्तानी दिग्गज को पीछे छोड़़ने का मौका होगा.

Edited By : Bharat Malhotra |Mar 28, 2026, 08:52 AM IST

Published On Mar 28, 2026, 08:52 AM IST

Last UpdatedMar 28, 2026, 08:52 AM IST

virat kohli record in t20 cricket

विराट कोहली के पास होगा मौका टी20 क्रिकेट में मलिक को पीछे छोड़ने का.

बेंगलुरु: आज से इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज हो रहा है. बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर सीजन का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. और इस मैच में RCB के बल्लेबाज विराट कोहली के पास पाकिस्तान के शोएब मलिक से आगे निकल जाएं. टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली अभी सातवें नंबर पर हैं. और 29 रन और बनाने के बाद वह मलिक से आगे निकल जाएंगे.

कोहली ने साल 2007 से टी20 क्रिकेट खेलना शुरू किया. साल 2025 तक उन्होंने टी20 क्रिकेट में कुल 414 मैच खेले हैं. इसमें भारत, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और घरेलू टीम दिल्ली शामिल है. इन मैचों की 397 पारियों में कोहली ने 13543 रन बनाए हैं. इसमें 9 सेंचुरी और 105 हाफ सेंचुरी शामिल हैं. कोहली IPL में शानदार फॉर्म में हैं. बीते तीन सीजन में उन्होंने लगातार 600 से ज्यादा रन बनाए हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन से हैं?

शनिवार, 28 मार्च 2026 को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मुकाबले में विराट अगर 29 रन बनाने में सफल रहते हैं, तो वह शोएब मलिक से आगे निकल जाएंगे. और टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में वह छठे नंबर पर आ जाएंगे.

मलिक ने पाकिस्तान और दुनियाभर की लीग क्रिकेट को मिलाकर 2005 से 2025 के बीच खेले 557 मैचों की 515 पारियों में 83 अर्धशतक की बदौलत 13,571 रन बनाए हैं.

टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो क्रिस गेल पहले नंबर पर हैं. गेल ने 14562 रन बनाए हैं. वहीं कायरन पोलार्ड 14482 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं. वहीं एलेक्स हेल्स 14449 रन बनाकर तीसरे नंबर पर हैं. डेविड वॉर्नर चौथे और जोस बटलर पांचवें नंबर पर हैं. हम देखते हैं कि टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन से हैं.

कौन हैं टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

बल्लेबाजमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक-रेटशतकअर्धशतक
1क्रिस गेल4634551456236.22144.752288
2कायरन पोलार्ड7356521448231.62150.96167
3एलेक्स हेल्स5285231444929.91144.51792
4डेविड वॉर्नर4324311402837.11140.6410115
5जोस बटलर4934641384534.96146.16898
6शोएब मलिक5675151357135.99127.24083
7विराट कोहली4143971354341.92134.679105
8जेम्स वीन्स4704581310231.87135.71784
9क्विंटन डि कॉक4395151232231.27139.31882
10रोहित शर्मा4633971224830.85135.21882

अगर हम इस टेबल को ध्यान से देखें तो पाएंगे कि सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में विराट कोहली का बल्लेबाजी औसत सबसे ज्यादा है. वहीं कायरन पोलार्ड का स्ट्राइक-रेट सबसे बेहतर है.

क्रिस गेल ने अब क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. हालांकि बाकी खिलाड़ी अब भी क्रिकेट में सक्रिय हैं. बात अगर विराट कोहली की करें तो वह अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों से संन्यास ले चुके हैं. वह इस फॉर्मेट में सिर्फ आईपीएल में खेलते हैं.

कोहली हैं RCB के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

विराट कोहली आरसीबी के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने इस फ्रैंचाइजी के लिए 9085 रन बनाए हैं. उनके आसपास भी कोई नहीं है. कोहली ने आईपीएल में सिर्फ आरसीबी के लिए ही क्रिकेट खेला है. बेंगलुरु के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में दूसरे पायदान पर एबी डि विलियर्स हैं, जिन्होंने 4522 रन बनाए हैं.

मैच की बात करें तो आरसीबी और सनराइजर्स के बीच आईपीएल में हुए 26 मैचों में से 13 में सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत हासिल की है. वहीं 11 मैच आरसीबी ने जीते हैं. 2 मैच बेनतीजा रहे हैं.

IPL 2026 की खबरों के लिए क्लिक करें

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick