India vs Australia: रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों के बिना सीरीज जीतने पर गर्व है: Virat Kohli

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के बाद कैप्टन विराट कोहली ने कहा कि रोहित और बुमराह के बिना जीतना बहुत बड़ी बात है.

Edited By : India.com Staff |Dec 06, 2020, 08:41 PM IST

Published On Dec 06, 2020, 08:41 PM IST

Last UpdatedDec 06, 2020, 08:41 PM IST

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में टी20 सीरीज में मात दे दी है. भारत ने पहले दो टी20 मैचों को जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है, जबकि सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला बुधवार को अभी खेला जाना बाकी है.

कंगारू टीम को लगातार दूसरे टी20 मैच में हराने के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने कहा कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को बिना ऑस्ट्रेलिया से टी20 सीरीज जीतने के मायने बहुत खास हैं. इस दौरान भारतीय कप्तान ने युवा ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के खेल की जमकर प्रशंसा की. उन्होंने इस मौके पर पांड्या की इंटरनेशनल क्रिकेट में एंट्री को याद किया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने कहा, ‘वह (पांड्या) साल 2016 में अपनी प्रतिभा के दम पर टीम में आए थे. वह प्रतिभाशाली हैं. उन्हें पता है कि यह उनका समय है. वह अगले 4-5 सालों में ऐसे भरोसेमंद खिलाड़ी बन सकते हैं, जो कहीं से भी मैच निकालकर आपको जीत दिला सकें. उनकी योजनाएं सही हैं और मुझे उन्हें देखकर खुशी होती है.’

भारतीय कप्तान ने कहा, ‘उन्हें यह मालूम है कि उनके लिए फिनिशर की भूमिका और मैच जीताऊ पारी खेलना जरूरी है. वह अपने पूरे दिल से खेलते हैं. उनमें में प्रतिस्पर्धात्मक भावना है और शीर्ष स्तर पर इसे दिखाने का कौशल भी है.’ पांड्या ने इस मैच में 22 गेंदों में 42 रन की नाबाद पारी खेलकर भारत को 6 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

Editor's Pick