तेंदुलकर ने न सही लेकिन इन्होंने सुन ली वेस्टइंडीज के क्रिकेटर की भावुक अपील, मदद का बढ़ाया हाथ

वेस्टइंडीज के लिए बेंजामिन ने 1987 से 1995 के बीच 21 टेस्ट और 85 वनडे खेले और 161 अंतरराष्ट्रीय विकेट अपने नाम किए।

Edited By : Vanson Soral |Aug 12, 2022, 06:50 PM IST

Published On Aug 12, 2022, 06:50 PM IST

Last UpdatedAug 12, 2022, 06:50 PM IST

Screengrab

टीम इंडिया जब वेस्टइंडीज में T20I सीरीज खेल रही थी तब पूर्व कैरेबियाई क्रिकेटर विंस्टन बेंजामिन का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वायरल वीडियो में बेंजामिन सचिन तेंदुलकर समेत कई भारतीय क्रिकेटरों से वेस्टइंडीज के युवा खिलाड़ियों के लिए क्रिकेट से जुड़े सामान खरीदने के लिए मदद मांग रहे थे। हालांकि तेंदुलकर की तरफ से इस मामलें में अभी तक कोई जवाब नहीं आया है लेकिन बेंजामिन की गुहार को खेल का सामान बनाने वाली मशहूर कंपनी प्यूमा ने सुन लिया है।

प्यूमा ने सोशल मीडिया पर बेंजामिन की हरसंभव मदद करने का वादा किया है। प्यूमा क्रिकेट ने ट्विटर पर लिखा, “हम आपको सुनते हैं, विंस्टन। आइए इन बच्चों की मदद करें।#विंस्टनबेंजामिन।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बता दें, वरिष्ठ खेल पत्रकार विमल कुमार ने भारत के वेस्टइंडीज दौरे पर एंटीगा में सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम के बाहर विंस्टन बेंजामिन से मुलाकात की थी और उनका एक वीडियो भी शूट किया था। इस वीडियो में उन्होंने सचिन, अजहरुद्दीन या कोई भी आईपीएल खेलने वाले क्रिकेटर तक उनकी बात पहुंचाने की गुहार लगाई थी।

बेंजामिन ने कहा कि उन्हें पैसे या कोई और चीज नहीं चाहिए बल्कि ऐसी चीज चाहिए जिससे कैरेबियन में क्रिकेट का भला हो। बेंजामिन ने कहा, ‘पहले शारजाह या अन्य देशों में कई देशों के क्रिकेटर सहायता मैच खेला करते थे। मुझे कोई बेनेफिट नहीं चाहिए। मुझे ऐसे लोग चाहिए जो खेल का कुछ सामान भेज दें। 10-15 बल्ले भेज दें। मुझे 20 हजार अमेरिकी डॉलर नहीं चाहिए। मुझे सिर्फ सामान चाहिए ताकि मैं युवाओं को ट्रेनिंग देता रहूं।’

उन्होंने तेंदुलकर से खास तौर पर अपील की, “मिस्टर तेंदुलकर अगर आप इस पोजिशन में हैं तो मेरी मदद कीजिए।” इसके साथ ही उन्होंने मोहम्मद अजहरुद्दीन का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने उन्हें खेल का सामान भेजा था। बैंजमिन ने कहा कि कोई भी उनकी मदद करना चाहता है तो कर सकता है।

वेस्टइंडीज के लिए बेंजामिन ने 1987 से 1995 के बीच 21 टेस्ट और 85 वनडे खेले और 161 अंतरराष्ट्रीय विकेट अपने नाम किए। उन्होंने टेस्ट मैचों 61 विकेट लिए। भारत के खिलाफ 1987 में दिल्ली में अपना टेस्ट डेब्यू करने वाले इस पेसर को भारतीय क्रिकेटर से खास लगाव है।

Editor's Pick