add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

इंग्लैंड के खिलाफ Wisden ने चुनी 'Rest Of The World ODI XI', विराट कोहली को चुना कप्तान

विजडन ने इंग्लैंड को वनडे में उसके घर में मात देने के लिए रेस्ट ऑफ वर्ल्ड इलेवन चुनी है.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - May 27, 2021 11:34 AM IST

Wisden Rest Of The World ODI XI: इस वक्त भारत और न्यूजीलैंड की टीमें इंग्लैंड दौरे पर हैं. पहले न्यूजीलैंड ने मेजबान टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसके बाद भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट शृंखला की शुरुआत होगी. विडन ने हाल ही में इंग्लैंड को उसी के घर चुनौती देने के लिए रेस्ट ऑफ वर्ल्ड ओडीआई इलेवन (Wisden Rest Of The World ODI XI) का चयन किया है. खास बात यह है कि इस टीम की कमान विराट कोहली (Virat Kohli) को सौंपी गई है. इस टीम में 5 भारतीय खिलाड़ी है, जिसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल है.

विजडन द्वारा चुनी गई रेस्ट ऑफ वर्ल्ड इलेवन में क्विंटन डिकॉक को बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज चुना गया है, जबकि इस टीम में बाबर आजम का भी नाम शुमार है. गेंदबाजों में मिशेल स्टार्क, शाहीन अफरीदी, राशिद खान और जसप्रीत बुमराह मौजूद हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

विजडन की इंग्लैंड के खिलाफ रेस्ट ऑफ वर्ल्ड इलेवन: रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), विराट कोहली (कप्तान) बाबर आजम, केएल राहुल, ग्लेन मैक्सवेल, रवींद्र जडेजा, मिशेल स्टार्क, शाहीन शाह अफरीदी, राशिद खान, जसप्रीत बुमराह.

बता दें कि कुछ दिनों पहले विजडन ने भारत की ऑलटाइम टेस्ट इलेवन का चयन किया था. इस टीम में सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का नाम शामिल था, जिसकी कमान विराट कोहली को ही सौंपी गई थी.

विजडन की भारत की ऑलटाइम टेस्ट XI: सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, चेतेश्वर पुजारा, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली (कप्तान), रिषभ पंत (विकेटकीपर), कपिल देव, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, अनिल कुंबले, जसप्रीत बुमराह.