• Home
  • News
  • Wish to play in T20 leagues in the world but haven’t confirm playing anywhere currently

लंका प्रीमियर लीग में खेलने को लेकर इरफान पठान ने स्थिति की स्‍पष्‍ट, मैंने अभी…

लंका प्रीमियर लीग की शुरुआत 28 अगस्त से हो रही है।

Edited By : Cricket Country Staff |Aug 03, 2020, 05:15 PM IST

Published On Aug 03, 2020, 05:15 PM IST

Last UpdatedAug 03, 2020, 05:15 PM IST

Irfan Pathan Twitter

Irfan Pathan @ Twitter

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान (Irfan Pathan) ने सोमवार को कहा कि उन्होंने अभी किसी भी फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग के लिए उपलब्धता की पुष्टि नहीं की है। इस तरह उन्होंने इन खबरों का खंडन किया कि वह 28 अगस्त से शुरू हो रही पहली लंका प्रीमियर लीग (LPL) में हिस्सा ले सकते हैं।

एलपीएल में पांच टीमें कोलंबो, कैंडी, गॉल, दाम्बुला और जाफना शहर पर बनाई गई हैं। ईएसपीएनक्रिकइंफो की खबर के अनुसार पठान उन 70 विदेशी खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने एलपीएल में खेलने में रुचि दिखाई है। खबर के अनुसार अगर पांच फ्रेंचाइजी टीमें उन्हें मार्की खिलाड़ी के रूप में नहीं चुनेंगी तो उन्हें खिलाड़ियों के ड्राॅफ्ट में शामिल किया जाएगा।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

राहुल द्रविड़ की वनडे में वो शानदार पारियां जिन्‍हें नहीं मिला ज्‍यादा तवज्‍जो

इस साल जनवरी में संन्यास की घोषणा करने वाले पठान ने हालांकि कहा कि वह इस समय उपलब्ध नहीं हैं। पठान ने ट्वीट किया, ‘‘मैं भविष्य में दुनिया भर में टी20 लीग में खेलना चाहता हूं लेकिन इस समय मैं किसी भी लीग के लिए उपलब्धता की पुष्टि नहीं कर सकता।’’

35 साल के पठान इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपरकिंग्स, दिल्ली डेयरडेविल्स, किंग्स इलेवन पंजाब, राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद जैसी टीमों की ओर से खेल चुके हैं।

हार्दिक पांड्या ने शेयर की बेटे की तस्‍वीर, बैड ब्‍वॉय बादशाह ने इस अंदाज में दी बधाई

बड़ौदा के ऑलराउंडर पठान ने भारत की ओर से 29 टेस्ट, 120 वनडे और 24 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और इस दौरान 300 से अधिक अंतरराष्ट्रीय विकेट चटकाए। उन्होंने टेस्ट में एक शतक और छह अर्धशतक की मदद से 2500 से अधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाए।

Editor's Pick