- क्रिकेट न्यूज़
- News
- With Smith and Warner back, Australia will win World Cup says Shane Warne
स्मिथ, वार्नर के साथ ऑस्ट्रेलिया विश्व कप जीत सकती है : वार्न
वार्न ने कहा कि स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर के आने से टीम मजबूत हो गई है और अपना खिताब बचाने का दम रखती है।
Published On May 27, 2019, 03:14 PM IST
Last UpdatedMay 27, 2019, 03:14 PM IST
Former Australia leg-spinner Shane Warne
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर शेन वार्न ने कहा है कि एरोन फिंच की कप्तानी वाली मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई टीम में विश्व कप जीतने का दम है। वार्न ने साथ ही कहा कि स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर के आने से टीम मजबूत हो गई है और अपना खिताब बचाने का दम रखती है।
वार्न ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि सभी ने ऑस्ट्रेलिया को हल्के में ले लिया है क्योंकि पिछले 12 महीनों में उन्होंने अच्छी क्रिकेट नहीं खेली है, लेकिन कुछ महीनों में वनडे टीम में विश्वास जगा है। उन्होंने इस तरह शुरुआत की है कि वह वही ऑस्ट्रेलियाई टीम है जो बीते वर्षो में रही है। और यहां से वो जीत सकती है।”
पढ़ें:- नाथन लियोन बोले- इंग्लैड के क्रिकेट फैन्स हैं काफी क्रूर
वार्न ने कहा, “मुझे लगता है कि विश्व कप में भारत और इंग्लैंड जीत की दावेदार के रूप में जा रही हैं क्योंकि उन्होंने हालिया दौर में अच्छी क्रिकेट खेली है।”
आगे उन्होंने कहा, अगर आप ऑस्ट्रेलिया का विश्व कप का इतिहास देखेंगे तो वो अलग है। हमने पिछला विश्व कप जीता है और बीते छह में से चार पर कब्जा किया है। इसलिए ऑस्ट्रेलिया को यह टूर्नामेंट रास आता है। मुझे विश्वास है कि वह विश्व कप जीत सकते हैं, मुझे लगता है कि वह विश्व कप जीतेंगे।”
पढ़ें:- ‘गेंदबाजी में विविधता की वजह से विश्व कप का प्रबल दावेदार है भारत’
पूर्व लेग स्पिनर ने कहा, “इसके लिए हालांकि उन्हें इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों से पार पाना होगा। अगर आप मुझसे पसंदीदा टीमें पूछेंगे तो वह भारत और इंग्लैंड हैं लेकिन मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया ने अच्छी वापसी की है और एकता हासिल की है। ऐसे में आप वार्नर और स्मिथ को टीम में रख दें, यह अचानक से बेहतरीन टीम हो जाती है।”
वार्न ने कहा, “स्मिथ बड़े खिलाड़ी हैं। अगर आप पिछले साल मार्च का समय देखेंगे तो उस समय कोहली, एबी डिविलियर्स, स्मिथ, वार्नर, केन विलियमसन टॉप-5 खिलाड़ी थे। इसलिए ऑस्ट्रेलिया के पास दो ऐसे बल्लेबाज हैं जो टॉप-2 में हैं। उनका खोना बड़ा नुकसान था।”