T20 विश्‍व कप से पहले भारतीय महिला टीम ट्राई सीरीज के लिए तैयार, इंग्‍लैंड से पहली भिड़ंत

महिला टी20 विश्‍व कप 2020 ऑस्‍ट्रेलिया में 21 फरवरी से खेला जाना है।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 30, 2020, 03:43 PM IST

Published On Jan 30, 2020, 03:43 PM IST

Last UpdatedJan 30, 2020, 03:43 PM IST

Harmanpreet Kaur Meg Lanning heather Knight

Harmanpreet Kaur(L) , Meg Lanning (M) , heather Knight (R)

विश्व टी20 की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी भारतीय महिला क्रिकेट टीम शुक्रवार को ट्राई सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड से भिड़ेगी।

दुनिया की शीर्ष दो टीमों इंग्लैंड और मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैचों से भारत को आईसीसी टी20 विश्व कप की तैयारी करने का बेहतरीन मौका मिलेगा। भारतीय महिला टीम को आईसीसी टूर्नामेंटों में पहली खिताबी जीत का इंतजार है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- टिम साउदी का सुपर ओवर में बेहद खराब रिकॉर्ड, पांच में से चार बार हारा न्‍यूजीलैंड

भारतीय टीम 2017 एकदिवसीय विश्व कप में खिताब जीतने के करीब पहुंची थी लेकिन फाइनल में उसे इंग्लैंड के खिलाफ नौ रन से हार का सामना करना पड़ा।

इसके एक साल बाद भारतीय टीम को वेस्टइंडीज में विश्व टी20 के सेमीफाइनल में भी इंग्लैंड के ही खिलाफ हार झेलनी पड़ी।

आईसीसी प्रतियोगिताओं के नॉकआउट चरण में भारत की विफलता को देखते हुए कप्तान हरमनप्रीत कौर ने हाल में कहा था कि भारत दबाव से निपटने में नाकाम रहा है।

भारत को अगर बड़े टूर्नामेंट जीतने हैं तो अपने प्रदर्शन के अलावा दबाव झेलने की क्षमता में भी सुधार करना होगा।
मुख्य कोच डब्ल्यूवी रमन का भी मानना है कि ट्राई सीरीज में खेलने से भारतीय टीम को टी20 विश्व कप से पहले तैयारी में अच्छी मदद मिलेगी।

टी20 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया में ही 21 फरवरी से आठ मार्च तक खेला जाएगा। भारत को ग्रुप चरण में मेजबान ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के साथ रखा गया है।

पढ़ें:- इंजरी से परेशान हुई न्यूजीलैंड; भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में इस युवा खिलाड़ी को दिया मौका

बंगाल की रिचा घोष टीम में एकमात्र नया चेहरा हैं। उन्हें महिला चैलेंजर ट्रॉफी में अच्छे प्रदर्शन के बाद टीम में जगह मिली है।

हरियाणा की 15 साल की स्कूली छात्रा शेफाली वर्मा भी अपने पहले वैश्विक टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। शेफाली ने अपने पहले अंतरराष्ट्रीय सत्र में कुछ अच्छी पारियां खेलकर प्रभावित किया है। मैच भारतीय समयानुसार सुबह आठ बजकर 40 मिनट से खेला जाएगा।

Editor's Pick