• Home
  • News
  • Without overseas players ipl will be enhanced version of syed mushtaq trophy wriddhiman saha 4682867

विदेशी खिलाड़ियों के बिना सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जैसा लगेगा आईपीएल: ऋद्धिमान साहा

सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा आईपीएल के 14वें सीजन के दौरान कोविड-19 से संक्रमित हुए थे।

Edited By : India.com Staff |May 22, 2021, 01:58 PM IST

Published On May 22, 2021, 01:58 PM IST

Last UpdatedMay 22, 2021, 01:58 PM IST

सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha) को नहीं लगता कि इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) का 14वां सीजन फिर से शुरू हो पाएगा क्योंकि विदेशी खिलाड़ियों के लौटने की संभावना नहीं है। साहा उन खिलाड़ियों में से हैं जो आईपीएल 2021 के दौरान कोविड-19 से संक्रमित हुए थे।

स्पोर्ट्सकीड़ा से बातचीत में साहा ने कहा, “ज्यादातर विदेशी खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज से हैं। इसलिए मुझे निजी तौर पर लगता है कि इस साल लीग का फिर से शुरू हो पाना मुश्किल है। विदेशी खिलाड़ियों के बिना, आईपीएल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का एक बदला हुआ वर्जन होगा।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इस बीच साहा ने कहा कि आईपीएल टीमों को स्क्वाड बदलने से पहले खिलाड़ियों को कम से कम चार-पांच मैच देने चाहिए। SRH ने सीज़न के पहले कुछ मैचों में प्लेइंग इलेवन में बहुत सारे बदलाव किए थे। साहा ने केवल फ्रैंचाइज़ी के सात में से केवल दो मैचों में हिस्सा लिया। SRH एकमात्र टीम थी जिसने इस साल सीजन के बीच में कप्तानी में बदलाव किया। हैदराबाद टीम ने बीच टूर्नामेंट में डेविड वार्नर को हटा केन विलियमसन को कप्तान बनाया।

उन्होंने कहा, “कोई भी खिलाड़ी एक दो मैचों में फ्लॉप हो सकता है। लेकिन अगर लाइन-अप लगातार बदला जा रहा है, तो कोई भी टीम सेट नहीं हो पाएगी। मैं सुझाव दूंगा, ना केवल SRH के लिए, बल्कि किसी भी टीम को अपनी सर्वश्रेष्ठ XI ढूंढने के लिए उस लाइन-अप को सीधे चार-पांच मैच खिलाने चाहिए। अगर ये क्लिक नहीं कर रहा है, तो ही बदलाव करें। ऐसे में खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने के पर्याप्त मौके मिलेंगे और टीम पर भी निगाह टिकेगी।”

साहा ने आगे कहा, “लेकिन फिर, ये मैनेजमेंट का फैसला था, हम इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं कर सकते। उन्होंने मुंबई के खिलाफ मैच से पहले मुझसे कहा था कि मैं मैच नहीं खेलूंगा। लेकिन हमारे बीच अन्य जगहों पर मुझे आजमाने के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई। टूर्नामेंट में आगे चलकर मुझे अपने प्रदर्शन के आधार पर और मौके मिलते।”

Editor's Pick