- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Wo Jack lagakar aa gaya Manoj Tiwary Claims Gautam Gambhir Said bad words About Sourav Ganguly and He Knew about it
वो आ गया जैक लगा के... मनोज तिवारी ने किया दावा गंभीर ने की थी गांगुली की बेइज्जती!
भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज ने एक बार फिर गौतम गंभीर पर निशाना साधा है. उन्होंने दावा किया है कि जब सौरभ गांगुली कैब यानी क्रिकेट असोसिएशन ऑफ बंगाल के अध्यक्ष बने तब गांगुली ने उनके बारे में गलत बातें कही थीं.
Published On Jan 24, 2025, 08:45 AM IST
Last UpdatedJan 24, 2025, 08:45 AM IST
Manoj Tiwary Claims Gautam Gambhir said Bad Words Against Sourav Ganguly
गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) और मनोज तिवारी (Manoj Tiwary) के रिश्तों में तल्खी की बातें कई बार सामने चुकी हैं. साल 2015 में रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) के मुकाबले में भी दोनों के बीच मैदान पर ही गर्मागर्मी हो गई थी. तब दिल्ली और बंगाल (Delhi vs Bengal) के बीच अरुण जेटली स्टेडियम पर मुकाबला खेला जा रहा था. उस समय उसे फिरोजशाह कोटला कहा जाता था. मामला इतना बिगड़ गया था कि दोनों पिच के बीच में ही लड़ने वाले थे. दोनों ने एक-दूसरे को बहुत भला-बुरा कहा था. इसके बाद से मनोज तिवारी और गंभीर के रिश्ते सुधरे नहीं हैं. यहां तक कि 10 साल बाद भी तिवारी गंभीर को निशाना बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ते. वह खुलकर उनकी आलोचना करते हैं. उनकी कोचिंग स्टाइल के खिलाफ बोलते हैं. और गंभीर के स्वभाव पर भी निशाना साधते हैं.
लेकिन, तिवारी ने जो दावा किया कि उसके बारे में ज्यादातर लोगों को नहीं पता होगा. मनोज तिवारी ने कहा है कि गंभीर ने पूर्व कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली पर भी टिप्पणी की थी. तिवारी यहां तक दावा करते हैं कि जब उनकी और गंभीर की बहस हो रही थी उसी दौरान यह घटना हुई थी. तिवारी और गांगुली के रिश्ते अच्छे माने जाते हैं.
‘जैक लगाकर आ गया’
दि लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में तिवारी ने कहा, ‘जब वह लगातार गालियां दे रहे थे, मुझे याद है कि सौरभ गांगुली ने जब कैब (क्रिकेट असोसिएशन ऑफ बंगाल) जॉइन ही किया था. गंभीर उनके बारे में भी अनाप-शनाप बोलने लगे. गंभीर ने यह तक कहा, ‘वो अपना जैक लगा के आ गया. तू उसके पीछे आ गया? तू भी यह सब करके पहुंच गया.’ जब मैंने दादा को यह बताया तो उन्होंने कहा, ‘ठीक है.’ मेरा दायित्व उन तक यह बात पहुंचानी थी. आप देख सकते हैं कि गंभीर को एंगर ईशू हैं. उस दिन के बाद बातचीत या मुलाकात की कोई गुंजाइश नहीं बची.’
गंभीर ने दी थी बाहर मिलने की धमकी!
यह घटना उस समय की है जब गंभीर को लगा कि तिवारी जानबूझकर मैच को धीमा कर रहे हैं. खेल खत्म होने में सिर्फ 40 मिनट का समय बचा था. गंभीर ने बिना किसी झिझक के अपशब्द कहने शुरू कर दिए. और बंगाल के बल्लेबाज तिवारी को यह पसंद नहीं आया. तिवारी ने यहां तक दावा किया कि गंभीर ने उन्हें मैच के बाद लड़ाई की धमकी भी दी थी. रिश्ते यहां तक खराब हो गए कि फिर सही नहीं हो पाए.