add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

भारतीय महिला क्रिकेटर के मुंह पर लगी गेंद, नहीं पहना था हेलमेट

क्रिकेटर वेल्लास्वामी वनिता गेंद लगने से चोटिल हो गईं।

user-circle cricketcountry.com Written by Gunjan Tripathi
Last Published on - October 6, 2017 4:11 PM IST

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज वेल्लास्वामी वनिता हाल ही में गेंद से बुरी तरह चोटिल हो गईं। बैंगलोर की नेशनल क्रिकेट अकादमी में अभ्यास से दौरान वनिता बिना हेलमेट के बल्लेबाजी कर रही थीं और इसी वजह से गेंद उनके चेहरे पर जा लगी। वनिता ने अपनी फोटो इंस्ट्राग्राम पर डाली और कैप्शन में लिखा, “किस्मत अच्छी थी जो केवल छोटा सा कट लगा और जरा सा खून निकला। ऐसा तब होता है जब आप बिना हेलमेट के बल्लेबाजी करते हैं।” वनिता इस साल विश्व कप खेलने इंग्लैंड गई महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा नहीं थीं। वनिता आखिरी बार साल 2014 में भारत बनाम साउथ अफ्रीका बैंगलोर वनडे में खेलती नजर आई थीं।

Lucky to get away with just few cuts and blood. This is what happens when you don’t wear your helmet and bat safety !!

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

A post shared by Vanitha VR (@vanithavr) on

TRENDING NOW

ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी खिलाड़ी को खेल के दौरान चोट लगी हो। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कई बार बल्लेबाज तेज गेंदबाजों की बाउंसर्स के आगे बुरी तरह चोटिल हो चुके हैं। इन गेंदबाजों में सबसे पहला नाम है ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट ली का, जिनकी घातक गेंदों पर शिवनारायण चंद्रपॉल, केनेडी ओबुया, एंड्रयू स्ट्रॉस और राहुल द्रविड़ जैसे बल्लेबाज घायल हो चुके हैं। वहीं श्रीलंकाई गेंदबाज लसिथ मलिंगा और इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन ने भी कई बल्लेबाजों को ढेर किया है। [ये भी पढ़ें: सगाई के बाद भुवनेश्वर कुमार ने पोस्ट किया इमोशनल मैसेज]

सलामी बल्लेबाज वनिता ने भारतीय टीम के लिए केवल 6 वनडे और 16 टी20 मैच खेले हैं। वह खराब फॉर्म के चलते टीम में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाई। फिलहाल टीम इंडिया के पास पूनम राउत और स्मृति मंधाना जैसे दो धमाकेदार सलामी बल्लेबाज हैं। दोनों ही खिलाड़ियों ने इंग्लैंड में आयोजित विश्व कप में धमाकेदार प्रदर्शन किया था।