- Home
- News
- Women 2nd t20 : Mithali Raj’s record-breaking unbeaten century helps India A to comfortable 28-run win over Australia A
मिताली के रिकॉर्ड शतक से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए महिला टीम को दी मात
भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया ए को 28 रन से हराया।
Published On Oct 24, 2018, 05:01 PM IST
Last UpdatedOct 24, 2018, 05:01 PM IST
Mithali-Raj © Getty Images (file image)
अनुभवी बल्लेबाज मिताली राज के रिकॉर्ड नाबाद शतक की मदद से इंडिया ए ने ऑस्ट्रेलिया ए को 28 रन से हराकर तीन टी20 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है।
मिताली ने स्मृति मंधाना के साथ पारी का आगाज किया और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को कड़ा सबक सिखाते हुए 61 गेंदों पर नाबाद 105 रन बनाए। यह किसी भारतीय महिला बल्लेबाज का टी20 में सर्वाधिक स्कोर भी है। इससे पहले का रिकॉर्ड स्मृति (102) के नाम पर था।
Highest individual scores by Indians in Women’s T20s:
105* – MITHALI RAJ (for India A, Today)
102 – Smriti Mandhana (for WS, 2018)
100* – Mithali Raj (for RLW, 2017/18)
96* – Smriti Mandhana (for MH, 2012/13)#IndAvAusA— Sampath Bandarupalli (@SampathStats) October 24, 2018
मिताली ने केवल 31 गेंदों पर अपना पचासा पूरा किया जबकि शतक के लिए उन्होंने 59 गेंदें खेली। उनकी इस पारी की मदद से भारत ने पांच विकेट पर 184 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलियाई टीम इसके जवाब में नौ विकेट पर 156 रन ही बना पाई।
स्मृति (01), जेमिमा रोड्रिग्स (05), डी हेमलता (02) और अनुजा पाटिल (00) जल्दी पवेलियन लौट गईं लेकिन मिताली क्रीज पर जमी रही। उन्होंने अपनी पारी में 18 चौके और एक छक्का लगाया। कप्तान हरमनप्रीत कौर (33 गेंदों पर 57) ने उनका अच्छा साथ दिया। इन दोनों ने 85 रन की साझेदारी की। हरमनप्रीत की पारी में छह चौके और तीन छक्के शामिल हैं।
ऑस्ट्रेलियाई टीम किसी भी समय लक्ष्य हासिल करने की स्थिति में नहीं दिखी। उसकी तरफ से सलामी बल्लेबाज ताहिला मैकग्रा ने सर्वाधिक 47 रन बनाए। भारत की तरफ से दीप्ति शर्मा, पूनम यादव और अनुजा पाटिल ने दो–दो विकेट लिए।
(इनपुट-एजेंसी)