add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

एशिया कप में भारतीय महिला टीम की जीत से शुरूआत, श्रीलंका को 41 रन से हराया

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के सामने जीत के लिए 151 रन का लक्ष्य रखा था, श्रीलंका की टीम 109 रन ही बना सकीं. भारत का अगला मुकाबला तीन अक्टूबर को मलेशिया से होगा.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - October 1, 2022 4:34 PM IST

महिला टी-20 एशिया कप में भारतीय महिला टीम ने जीत के साथ शुरूआत की है. शनिवार को खेले गए मैच में भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को 41 रन से हरा दिया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के सामने जीत के लिए 151 रन का लक्ष्य रखा था, श्रीलंका की टीम 109 रन ही बना सकीं. जेमिमाह रॉड्रिग्स को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. भारतीय टीम अपना अगला मुकाबला तीन अक्टूबर को मलेशिया के खिलाफ खेलेगी.

इससे पहले श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया. शेफाली वर्मा का खराब फॉर्म जारी रहा और वह सिर्फ 10 रन ही बना सकीं. स्मृति मंधाना (06 रन) ने भी निराश किया. दो विकेट जल्दी गिरने के बाद जेमिमाह रॉड्रिग्स और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मोर्चा संभाला और 92 रन की साझेदारी की. हरमनप्रीत कौर 30 गेंद में 33 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटीं. ऋचा घोष (09 रन) और पूजा वस्त्राकर (01 रन) ने भी निराश किया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हालांकि दूसरे छोर से जेमिमाह रॉड्रिग्स ने मोर्चा संभाला रखा और अपना अर्धशतक पूरा किया. रॉड्रिग्स 53 गेंद में 76 रन की पारी खेलकर आउट हुईं. अपनी पारी में रॉड्रिग्स ने 11 चौका और एक छक्का लगाया. हेमलथा 10 रन और दीप्ति शर्मा 01 रन बनाकर नाबाद रहीं. भारतीय टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 150 रन बनाए. श्रीलंका के लिए ओशाडी रानासिंघे ने तीन विकेट लिए.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका के लिए हसीनी परेरा (30 रन) और हर्षिता मदवि (22 रन) को छोड़कर कोई भी टिककर नहीं खेल सका. ओशाडी रानासिंघे ने 11 रन का योगदान दिया. श्रीलंका के सिर्फ तीन बल्लेबाज ही दहाईं का आंकड़ा छू सके. श्रीलंका की टीम 18.2 ओवर में 109 रन पर ऑल आउट हो गई.

भारत के लिए हेमलता ने 2.2 ओवर में 15 रन देकर सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए. दीप्ति शर्मा ने चार ओवर के स्पेल में 15 रन खर्च कर दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. पूजा वस्त्राकर को भी दो सफलता मिली, वहीं राधा यादव ने एक विकेट लिए.