- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Women asia cup 2022 INDW vs UAEW India women won by 104 runs
भारतीय महिला टीम की एशिया कप में लगातार तीसरी जीत, जेमिमाह रॉड्रिग्स- दीप्ति शर्मा का अर्धशतक
भारत ने यूएई के सामने जीत के लिए 179 रन का लक्ष्य रखा था, यूएई की टीम सिर्फ 74 रन ही बना सकीं. जेमिमा रोड्रिग्स को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
Published On Oct 04, 2022, 05:11 PM IST
Last UpdatedOct 04, 2022, 05:11 PM IST
Jemimah Rodrigues (Photo-BCCI Women twitter)
जेमिमाह रॉड्रिग्स और दीप्ति शर्मा की अर्धशतकीय पारी से भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप में लगातार तीसरी जीत दर्ज की है. मंगलवार को खेले गए मैच में भारतीय महिला टीम ने यूएई को 104 रन के बड़े अंतर से हराया. भारत ने यूएई के सामने जीत के लिए 179 रन का लक्ष्य रखा था, यूएई की टीम सिर्फ 74 रन ही बना सकीं. जेमिमा रोड्रिग्स को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. भारतीय टीम का अगला मुकाबला सात अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ होगा.
इससे पहले भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया. टीम इंडिया की शुरूआत अच्छी नहीं रही और 20 रन के स्कोर पर टीम ने तीन विकेट गंवा दिए. एस. मेघना ने 10 रन और हेमलता ने दो रन बनाए. ऋचा घोष खाता भी नहीं खोल सकी. तीन विकेट जल्दी गिरने के बाद दीप्ति शर्मा और जेमिमाह रोड्रिग्स ने मोर्चा संभाला. दोनों ने 128 रन की मजबूत साझेदारी की. दीप्ति शर्मा 49 गेंद में 64 रन (पांच चौका, दो छक्का) बनाकर आउट हुईं. पूजा वस्त्राकर ने 13 रन (05 गेंद) का योगदान दिया, वहीं जेमिमाह रोड्रिग्स ने महिला एशिया कप का दूसरा अर्धशतक पूरा किया. जेमिमाह रोड्रिग्स 45 गेंद में 75 रन (11 चौका) बनाकर नाबाद रहीं. किरण नवगिरे ने नाबाद 10 रन (04 गेंद) का योगदान दिया. भारतीय महिला टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 178 रन बनाए.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई की टीम भारतीय गेंदबाजों के कसी हुई गेंदबाजी के आगे 20 ओवर में चार विकेट पर 74 रन ही बना सकीं. कविशा एगोडगे 30 रन बनाकर नाबाद रहीं, वहीं खुशी शर्मा ने 29 रन की पारी खेली. राजेश्वरी गायकवाड़ ने दो विकेट लिए, वहीं सभी भारतीय गेंदबाजों ने सधी हुई गेंदबादी की.