Women Asia Cup: श्रीलंका की पाकिस्तान पर एक रन से रोमांचक जीत, फाइनल में भारत से होगा मुकाबला

श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 123 रन का लक्ष्य रखा था, पाकिस्तान की टीम 121 रन ही बना सकी. मैच का आखिरी ओवर काफी रोमांचक रहा.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Oct 13, 2022, 04:20 PM IST

Published On Oct 13, 2022, 04:20 PM IST

Last UpdatedOct 13, 2022, 04:20 PM IST

Srilanka women team

Srilanka women team (Photo-Social Media)

श्रीलंका ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को एक रन से हराकर महिला टी-20 एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली है. फाइनल में 15 अक्टूबर को श्रीलंका का सामना भारत से होगा, जिसने छह बार महिला एशिया कप का खिताब जीता है. श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 123 रन का लक्ष्य रखा था, पाकिस्तान की टीम 121 रन ही बना सकी. मैच के आखिरी ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए नौ रन बनाने थे, पाकिस्तान की टीम सात रन ही बना सकी.

इससे पहले श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया. श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू (10 रन) बड़ी पारी नहीं खेल सकी. हर्षिता समाराविक्रमा ने 35 रन और अनुष्का संजीवनी ने 26 रन की पारी खेली. श्रीलंका ने 20 ओवर में छह विकेट पर 122 रन बनाए. पाकिस्तान के लिए नश्रा संधू ने चार ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट लिए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 121 रन ही बना सकी. पाकिस्तान की टीम एक समय 17 ओवर में चार विकेट पर 105 रन बनाकर आसानी से जीत की तरफ बढ़ रही है, मगर तभी कप्तान बिस्माह मारूफ़ (42 रन) का विकेट गिर गया और यही मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ. बिस्माह मारूफ़ और निदा डार के बीच 42 रन की साझेदारी हुई. आखिरी ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए नौ रन बनाने थे, अचिनी कुलासूर्या के ओवर में पाकिस्तान की टीम सात रन ही बना सकी. आखिरी ओवर में निदा डार (26 रन) रन आउट हो गई.

Editor's Pick