add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

एशिया कप टी-20: फाइनल में आज भारत के सामने होगी पाकिस्तान की टीम

ग्रुप मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी

user-circle cricketcountry.com Written by Manoj Shukla
Last Published on - December 4, 2016 10:53 AM IST

भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक क्रिकेट की उम्मीद है © Getty Images
भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक क्रिकेट की उम्मीद है © Getty Images

रविवार के दिन भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ सकता है। जी हां, आज महिला एशिया कप के फाइनल मुकाबले में जब भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी तो दोनों देशों के क्रिकेटप्रेमियों की धड़कनें रुक जाएंगी। दोनों देशों के बीच दब भी क्रिकेट मुकाबला होता है रोमांच अपने चरम पर होता है और दोनों टीमों का लक्ष्य सिर्फ और सिर्फ जीत ही होता है। ऐसे में आज खेला जाने वाला एशिया कप का फाइनल मुकाबला दोनों देशों के लिए काफी अहम रहने वाला है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशिया में अपनी बादशाहत कायम करने के लिए आज टी-20 महिला एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ेगी। बैंकॉक में खेले जा रहे इस टूर्नमेंट के लीग मैच में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था और फाइनल में भी वह जीत के दावेदार के तौर पर उतरेगी। टी-20 फॉर्मेट में इन दोनों टीमों के बीच यह कुल 9वीं भिड़ंत होगी, जबकि एशिया कप टूर्नामेंट में चौथी। पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम ने पिछले आठ टी-20 मुकाबलों में से 6 में जीत दर्ज की है, जबकि दो मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। एशिया कप में भारतीय टीम ने हर बार पाकिस्तानी टीम को रौंदा है। पाकिस्तान को भारत के खिलाफ जो दो जीत मिली हैं, वह टी-20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में मिली हैं। ये भी पढ़ें: भारतीय टीम के मुख्य गेंदबाजों को दिया जा सकता है आराम

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अजेय रही है टीम: भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में अब तक 5 मैच खेले हैं और उसने अपने सभी मैच जीते हैं। वहीं पाकिस्तानी टीम ने 5 में से चार जीते और एक गंवाया है। यह टूर्नामेंट पहली बार 2012 में खेला गया था, जिसके फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराते हुए खिताब अपने नाम किया था। तो तैयार हो जाइए भारत-पाकिस्तान के मुकाबले का लुत्फ उठाने के लिए।