• Home
  • News
  • Women cricket : India beats England by 66 runs, Ekta Bisht takes 4 wickets

एकता बिष्ट की करिश्माई गेंदबाजी, भारत ने इंग्लैंड को 66 रन से पीटा

भारतीय महिला टीम ने एकता बिष्ट की शानदार गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड को पहले वनडे में 66 रन से हरा दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 202 रन का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में पूरी इंग्लैंड की टीम महज 136 रन पर ही ढेर हो गई। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए...

Edited By : Cricket Country Staff |Feb 22, 2019, 03:55 PM IST

Published On Feb 22, 2019, 03:55 PM IST

Last UpdatedFeb 22, 2019, 03:55 PM IST

भारतीय महिला टीम ने एकता बिष्ट की शानदार गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड को पहले वनडे में 66 रन से हरा दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 202 रन का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में पूरी इंग्लैंड की टीम महज 136 रन पर ही ढेर हो गई।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवर में 202 रनों का स्कोर बनाया और फिर इंग्लैंड की टीम को 41 ओवर में 136 रन पर ढेर कर दिया।  इंग्लैंड के लिए नेटाली शिवर ने सर्वाधिक 44 और कप्तान हीथर नाइट ने नाबाद 39 रन बनाए। बिष्ट के अलावा शिखा पांडे और दीप्ति शर्मा ने दो-दो जबकि झूलन गोस्वामी ने एक विकेट चटकाए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

एकता बिष्ट की चमत्कारी गेंदबाजी ने हाथ से निकलते मुकाबले को अचानक ही भारत की झोली में डाल दिया। इंग्लैंड ने तीन विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाए थे और पूरी टीम 136 रन पर ऑलआउट हो गई।

25 रन पर खोए 7 विकेट

इंग्लैंड की टीम को चौथा झटका 111 रन से स्कोर पर लगा था और पूरी टीम उसके बाद सिर्फ 136 रन ही बना पाई। यानि महज 25 रन बनाते-बनाते टीम ने सात विकेट गंवाए और टीम ऑलआउट हो गई।

इससे पहले आईसीसी महिला चैंपियनशिप के पहले वनडे मैच मैच इंग्लैंड के गेंदबाजों ने भारतीय टीम को 202 पर ऑलआउट किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया 50 ओर भी नहीं पूरे कर पारी और 49.4 ओवर में ढेर हो गई। भारत की तरफ से जेमिमा रोड्रिगेज ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए जबकि कप्तान मिताली राज ने 44 रन की पारी खेली।

 

Editor's Pick