×

विराट कोहली को शादी का प्रस्ताव दे चुकी यह महिला क्रिकेटर अब...

डेनिएली इंग्लैंड के लिए 36 वनडे और 62 टी20 मैच खेल चुकी हैं। वह भारतीय खाना बहुत पसंद करती हैं वह कहती हैं कि उन्हें भारतीय मसाला चाय बेहद पसंद हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - March 12, 2016 12:56 PM IST

विराट कोहली और डेनियल वेट (Photo Courtesy: Twitter)
विराट कोहली और डेनियल वेट (Photo Courtesy: Twitter)

इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनिएली वेट का एक ट्वीट बांग्लादेश में खेले गए टी20 विश्व कप के पिछले संस्करण में छा गया था जब उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार क्रिकेटर विराट कोहली के लिए अपना प्यार जाहिर करते हुए लिखा था, “विराट कोहली मुझसे शादी करोगे।” इस ट्वीट के बाद से डेनिएली एकदम से चर्चित हो गई थीं और अब वह महिला क्रिकेट में एक जाना माना चेहरा हैं। हाल ही में उन्होंने एक अंग्रेजी वेबसाइट से साक्षात्कार में बताया, “मेरे ट्विटर में 85 प्रतिशत फॉलोअर भारतीय हैं।” डेनिएली ने साफ कर दिया है कि वह कोहली के बारे में कोई बात नहीं करना चाहती हैं। उन्होंने कहा, “कोहली के बारे में कुछ मत पूछो।” जब उनसे पूछा गया कि भारत में टी20 विश्व कप खेलने के दौरान क्या वे कोहली से मिलना चाहेंगी तो उन्होंने कहा, “मैं उनसे पहले मिल चुकी हूं।” उन्होंने शर्माते और मुस्कुराते हुए कहा, “मैं भारतीय टीम और विराट कोहली को फॉलो करती हूं जहां भी वे अंतरराष्ट्रीय मैच व आईपीएल खेलते हैं। कोहली ने पिछले टी20 विश्व कप में बेहतरीन बल्लेबाजी की थी वहीं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में उनके द्वारा खेली गई पारी बेहतरीन थी।” ये भी पढें: विश्व कप टी20 के पहले छाया विराट कोहली का ‘न्यू लुक’

 

TRENDING NOW

महिला क्रिकेटरों के मैच देखने के लिए पुरुष क्रिकेटरों के मुकाबले ज्यादा फैन्स नहीं आते, लेकिन इस बात को लेकर डेनिएली को कोई शिकायत नहीं है। उन्होंने कहा, “मारिया शारापोवा के करोड़ों फैन्स हैं, क्योंकि उनके मैच हर समय टीवी पर आते हैं। वह हर सप्ताह के बाद टूर्नामेंट खेलती हैं। उनके बड़े स्पॉन्सर हैं। सोशल मीडिया में फॉलोअर्स होना और उनसे रूबरू होना अच्छा लगता है। लेकिन मैं लोकप्रियता को लेकर ज्यादा चिंता नहीं करती।” डेनिएली इंग्लैंड के लिए 36 वनडे और 62 टी20 मैच खेल चुकी हैं। वह भारतीय खाना बहुत पसंद करती हैं वह कहती हैं कि उन्हें भारतीय मसाला चाय बेहद पसंद हैं। वह कहती हैं कि वह यहां स्पेशल मसाले का इस्तेमाल करते हैं जो मुझे अपने देश में नहीं मिलता।”