add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

महिला आईपीएल को लेकर आया बड़ा अपडेट, 07-22 मार्च के बीच हो सकता है आयोजन

बीसीसीआई ने महिला आईपीएल को लेकर जो प्लान तैयार किया है, उसके मुताबिक टूर्नामेंट में कुल 20 लीग मैच होंगे, जिसमें टीमें दो बार एक-दूसरे का सामना करेंगी

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - December 5, 2022 9:53 PM IST

भारत में अगले साल होने वाले महिला आईपीएल को लेकर एक बड़ी अपडेट आई है. क्रिकबज की खबर के मुताबिक सात मार्च से 22 मार्च के बीच महिला आईपीएल का आयोजन किया जा सकता है. महिला आईपीएल में भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत और सीनियर सलामी बल्लेबाज स्मृति सहित देश की शीर्ष खिलाड़ियों के अलावा विदेशी महिला स्टार खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगी. कहा जा रहा है कि 160 भारतीय और 30-40 विदेशी महिला खिलाड़ियों ने आईपीएल में हिस्सा लेने के लिए रजिस्टर किया है. हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

बता दें कि बीसीसीआई ने महिला आईपीएल को लेकर जो प्लान तैयार किया है, उसके मुताबिक टूर्नामेंट में कुल 20 लीग मैच होंगे, जिसमें टीमें दो बार एक-दूसरे का सामना करेंगी. अंक तालिका में टॉप पर रहने वाली टीम को फाइनल में इंट्री मिलेगी जबकि दूसरे और तीसरे स्थान की टीम एलिमिनेटर में खेलेंगी. प्रत्येक टीम अपनी अंतिम एकादश में पांच विदेशी खिलाड़ियों को रख सकती है

महिला क्रिकेट में आएगा नया बदलाव: हरमनप्रीत कौर

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने स्टार स्पोर्ट्स के शो ‘फॉलो द ब्ल्यूज’ पर कहा है कि आईपीएल उन खिलाड़ियों के लिए शानदार मंच होगा जो काफी अच्छी हैं। आपको पता है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रातों-रात अपना रवैया और मानसिकता नहीं बदली जा सकती. लेकिन आईपीएल में जब उन्हें विदेशी खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा तो उन्हें मंच मिलेगा, उन्हें समझ आएगा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट क्या है.

हरमनप्रीत ने कहा कि इसलिए जब वे भारतीय टीम के लिए खेलेंगी तो उन पर कोई अतिरिक्त दबाव नहीं होगा क्योंकि अभी जो खिलाड़ी घरेलू टीम से चुनी जाती हैं, मैं कभी कभी देखती हूं कि उन्हें पता ही नहीं होता कि अपनी रणनीति में बदलाव कैसे करना है.

TRENDING NOW

उन्होंने कहा कि इस खाई को पाटने में टूर्नामेंट बड़ी भूमिका निभाएगा, इसलिए आगामी वर्षों में जब लड़कियां आईपीएल में खेलेंगी तो हमें उनके प्रदर्शन में बड़ा बदलाव नजर आएगा.

इनपुट- पीटीआई भाषा