×

WPL के चौथे सीजन की शुरुआत 9 जनवरी को होगी, इन 2 मैदानों पर होंगे मैच

वुमन प्रीमियर लीग के चौथे सीजन के लिए आज, गुरुवार 27 नवंबर को खिलाड़ियों की नीलामी हो रही है. और इसकी शुरुआत से पहले लीग के चेयरमैन जयेश जॉर्ज ने बताया कि इस सीजन की शुरुआत कब होगी. उन्होंने बताया कि सीजन का पहला मैच 9 जनवरी को होगी. और सीजन का फाइनल 5 फरवरी...

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - November 27, 2025 4:13 PM IST

वुमन प्रीमियर लीग के चौथे सीजन के लिए आज, गुरुवार 27 नवंबर को खिलाड़ियों की नीलामी हो रही है. और इसकी शुरुआत से पहले लीग के चेयरमैन जयेश जॉर्ज ने बताया कि इस सीजन की शुरुआत कब होगी. उन्होंने बताया कि सीजन का पहला मैच 9 जनवरी को होगी. और सीजन का फाइनल 5 फरवरी को खेला जाएगा. सीजन के मैच सिर्फ दो मैदानों पर होंगे. मुंबई के डीवाई पाटील और वडोदरा में खेले जाएंगे.

वुमन प्रीमियर लीग के अभी तक के तीन सीजन में दो बार मुंबई इंडियंस की टीम चैंपियन बनी है. वहीं एक बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने खिताब जीता है. कमाल की बात है कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम तीन बार फाइनल मे पहुंची है लेकिन एक बार भी चैंपियन नहीं बन पाई.

TRENDING NOW

असल में इस बार सात फरवरी से टी20 वर्ल्ड 2026 की शुरुआत हो रही है. वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका में खेला जाना है. और इसी वजह से लीग को इस बार जल्दी खेला जा रहा है. आम तौर यह लीग फरवरी-मार्च में खेली जाती है. इस बार भी लीग एक बार कारवां मॉडल में खेली जाएगी, टूर्नामेंट का पहला चरण डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगा. भारत ने इस महीने की शुरुआत में महिला ODI वर्ल्ड कप इसी मैदान पर जीता था, इसके बाद के मैच वडोदरा में होंगे.