ICC Women T20 World Cup: भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल, कब और कहां देखें मुकाबले

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत का मैच 4 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा. भारत के ग्रुप में न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका की टीमें भी शामिल हैं.

Edited By : Bharat Malhotra |Oct 03, 2024, 12:35 PM IST

Published On Oct 03, 2024, 12:35 PM IST

Last UpdatedOct 03, 2024, 12:35 PM IST

Women T20 World Cup Indian Team And Schedule

Women T20 World Cup Indian Team And Schedule

नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम 4 अक्टूबर से टी20 वर्ल्ड कप 2024 के अपने अभियान की शुरुआत करेगी. भारतीय टीम को इस बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के अलावा भारतीय टीम ही ऐसी है जो इस फॉर्मेट में दुनियाभर की टीमों को कड़ी चुनौती देती है.

टूर्नमेंट की शुरुआत आज, 3 अक्टूबर से हो रही है लेकिन भारतीय टीम का पहला मैच शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा. यूएई में खेले जा रहे इस टूर्नमेंट का पहला मैच गुरुवार, 3 अक्टूबर को बांग्लादेश, जो इस टूर्नमेंट का आधिकारिक मेजबान है और स्कॉटलैंड के बीच होगा. यह इस टूर्नमेंट का नौवां एडिशन है. इस टूर्नमेंट में 10 टीमें भाग ले रही हैं जिन्हें पांच-पांच के दो ग्रुप- ए और बी- में बांटा गया है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बांग्लादेश की राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए इस टूर्नमेंट को यूएई शिफ्ट किया गया. 18 दिन के इस टूर्नमेंट में कुल 23 मैच खेले जाएंगे. टूर्नमेंट का फाइनल 20 अक्टूबर को होगा. भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें काफई मजबूत हैं. लेकिन बाकी टीमों को भी हल्के में नहीं लिया जा सकता.

आइए देखते हैं इस टूर्नमेंट में भारतीय टीम का शेड्यूल क्या है. और टीम के कौन से खिलाड़ी इस टूर्नमेंट का हिस्सा हैं.

महिला टी20 विश्व कप 2024
ग्रुप ग्रुप ए: ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका
ग्रुप बी: बांग्लादेश, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज

महिला टी20 विश्व कप: भारत टीम हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, यास्तिका भाटिया (फिटनेस के आधार पर), पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल (फिटनेस के आधार पर), सजना सजीवन

ट्रैवलिंग रिजर्व: उमा छेत्री (विकेटकीपर), तनुजा कंवेर, साइमा ठाकोर

नॉन ट्रैवलिंग रिजर्व: राघवी बिष्ट, प्रिया मिश्रा

महिला टी20 विश्व कप: भारत के कार्यक्रम

भारत बनाम न्यूजीलैंड: 4 अक्टूबर, शाम 7:30
भारत बनाम पाकिस्तान: 6 अक्टूबर, दोपहर 3:30 बजे
भारत बनाम श्रीलंका: 9 अक्टूबर, शाम 7:30 बजे
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: 13 अक्टूबर, शाम 7:30 बजे

Women’s T20 World Cup: भारत के मैच कब और कहां देख सकते हैं?
भारत में महिला टी20 2024 का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर होगा. इसके अलावा इसे हॉट स्टार ऐप पर भी देखा जा सकता है.

आईसीसी ने इस बार महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में भी इनामी राशि बढ़ा दी है. महिलाओं को भी पुरुषों के समान ही इनामी राशि मिलेगी. कुल इनामी राशि करीब 67 करोड़ रुपये है. वहीं टूर्नमेंट विजेता को 20 करोड़ और उपविजेता को 10 करोड़ रुपये मिलेंगे.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick