बांग्लादेश को हराकर चोटी पर वेस्टइंडीज, सेमीफाइनल के लिए दावा मजबूत

वेस्टइंडीज की टीम महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में पहुंचने के करीब पहुंच गई है. गुरुवार 10 अक्तूबर को हेली मैथ्यूज की कप्तानी वाली टीम ने शारजाह में खेले में गए मैच में बांग्लादेश को 8 विकेट से हरा दिया. सुलताना जोटी की कप्तानी वाली बांग्लादेशी टीम की टीम वेस्टइंडीज को बहुत ज्यादा...

Edited By : Bharat Malhotra |Oct 11, 2024, 08:32 AM IST

Published On Oct 11, 2024, 08:32 AM IST

Last UpdatedOct 11, 2024, 08:32 AM IST

west indies beat bangladesh

west indies beat bangladesh

वेस्टइंडीज की टीम महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में पहुंचने के करीब पहुंच गई है. गुरुवार 10 अक्तूबर को हेली मैथ्यूज की कप्तानी वाली टीम ने शारजाह में खेले में गए मैच में बांग्लादेश को 8 विकेट से हरा दिया. सुलताना जोटी की कप्तानी वाली बांग्लादेशी टीम की टीम वेस्टइंडीज को बहुत ज्यादा चुनौती नहीं दे पाई. इस जीत के साथ ही 2016 की चैंपियन टीम वेस्टइंडीज चोटी पर पहुंच गई है. उसके चार अंक हो गए हैं. और उसका नेट रनरेट भी +1.708 हो गया है.

साउथ अफ्रीका की टीम अंक तालिका में दूसरे पायदान पर आ गई है. उसका नेट रनरेट +1.527 है. उसने तीन में से दो मैच जीते हैं. और जहां तक बांग्लादेश की बात है तो सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए उसे हर हाल में अपने आखिरी लीग मैच में साउथ अफ्रीका को हराना ही होगा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. लेकिन बांग्लादेश की टीम 8 विकेट पर 103 रन ही बना सकी. कप्तान जोटी ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए. उन्होंने 44 गेंदों का सामना किया. जोटी को वेस्टइंडीज की कप्तान मैथ्यूज ने पारी के आखिरी ओवर में आउट किया.

जोटी ने इस दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. वह बांग्लादेश की ओर से महिला टी20 इंटरनेशनल में 2000 रन पूरे करने वाली पहली बल्लेबाज भी बन गईं.

वेस्टइंडीज के लिए रेमहराक सबसे कामयाब गेंदबाज रहीं. उन्होंने चार ओवरों में 17 रन देकर चार विकेट लिए. एफी फ्लेचर ने भी दो अहम विकेट अपने नाम किए. उन्होंने ताज नेहर और शोरना अख्तर को आउट किया.

वेस्टइंडीज ने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया. उसने 43 गेंद बाकी रहते टारगेट हासिल कर लिया. स्टेफिनी टेलर और मैथ्यूज ने अच्छी ओपनिंग की. वेस्टइंडीज ने 7.3 ओवर में 52 रन जोड़े. टेलर ने 29 गेंद पर 27 रन बनाए. वह न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स के बाद महिला टी20 वर्ल्ड कप में 1000 रन बनाने वालीं दूसरी बल्लेबाज बनी. टेलर हालांकि रिटायर्ड हर्ट हो गईं. मैथ्यूज ने हालांकि आक्रामक शॉट खेले और 22 गेंद पर 34 रन बनाए. शेमिन कैम्पबेल ने 16 गेंद पर 21 रन बनाए.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick