भारत ए महिला टीम ने टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ए का किया सफाया

टाॅॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही।

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 26, 2018, 08:55 PM IST

Published On Oct 26, 2018, 08:55 PM IST

Last UpdatedOct 26, 2018, 08:55 PM IST

Harmanpreet-Kaur (File Photo) © Getty Images

कप्तान हरमनप्रीत कौर (41) और युवा जेमिमा रोड्रिग्स (38) की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बाद स्पिनर पूनम यादव की अगुवाई में गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से भारत ए महिला टीम ने तीसरे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ए को 37 रन से शिकस्त देकर सीरीज 3-0 से अपने नाम की।

भारत ए ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 154 रन बनाने के बाद ऑस्ट्रेलिया ए की पारी को 19.2 ओवर में 117 रन पर समेट दिया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टाॅॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। उसने 18 रन पर दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद रोड्रिग्स और विकेटकीपर तानिया भाटिया (13) ने 52 रन की साझेदारी की।

रोड्रिग्स ने 29 गेंद की पारी में चार चौके लगाए। इसके बाद हरमनप्रीत एक छोर संभालते हुए तेजी से रन बनाने में सफल रही। उन्होंने 27 गेंद की पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए। आखिरी तीन ओवरों में हेमलता (12) और दीप्ति शर्मा (नाबाद 18) आठवें विकेट के 29 रन की साझेदारी कर स्कोर को 150 के पार पहुंचाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ए की टीम कभी लय में नहीं आ पाई। पूनम के तीन विकेट के अलावा पूजा वस्त्रकार और अनुजा पाटिल को दो-दो सफलता मिली। दीप्ति और राधा यादव ने एक-एक खिलाड़ी को पवेलियन भेजा।

(इनपुट-एजेंसी)

Editor's Pick