WBBL: हरमनप्रीत कौर के धमाकेदार अर्धशतक की बदौलत सिडनी थंडर की जीत

सिडनी थंडर टीम ने ब्रिसबेन हीट को 28 रनों से हराया।

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 09, 2018, 12:36 PM IST

Published On Dec 09, 2018, 12:36 PM IST

Last UpdatedDec 09, 2018, 12:36 PM IST

Harmanpreet Kaur © Getty Images

महिला बिग बैश लीग 2018-19 के अपने पहले मैच में 45 रन बनाने के बाद हरमप्रीत कौर ने दूसरे मैच में 56 रनों की धमाकेदार पारी खेली है। भारतीय टी20 कप्तान ने 26 गेंदो पर 6 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 215.38 के स्ट्राइक रेट से 56 रन बनाए। प्लेयर ऑफ द मैच हरमनप्रीत की टीम सिडनी थंडर ने ब्रिसबेन हीट के खिलाफ 28 रनों की जीत दर्ज की।

हरमनप्रीत ने केवल 24 गेंदो पर 50 रन पूरे किए और इसी के साथ वो महिला बिग बैश लीग में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाली दूसरी खिलाड़ी बन गई। महिला बिग बैश लीग में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाली खिलाड़ी का खिताब संयुक्त रूप से एश्ले गार्डनर और लिजली ली के पास है, जिन्होंने 2017-18 सीजन में 22 गेंदो पर 50 रन बनाए थे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हरमनप्रीत, मंधाना ने किया पोवार को दोबारा कोच बनाने का अनुरोध

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सिडनी थंडर टीम को रेचल प्रीस्ट और रेचल हाएनस ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजो ने पहले विकेट के लिए 89 रन जोड़े। हालांकि 11वें ओवर में ब्रिसबेन हीट की सैमी-जो जॉनसन ने लगातार दो गेंदो पर दोनों खिलाड़ियों को आउट कर थंडर टीम को तगड़ा झटका दिया।

ये भी पढ़ें: IPL 2019: दिसंबर में होने वाली नीलामी से युवा भारतीय खिलाड़ियों का नुकसान

एक ही ओवर में दोनों सेट बल्लेबाजों को खोने के बाद हरमनप्रीत ने पारी को संभाला। भारतीय बल्लेबाज ने एक छोर संभालते हुए अर्धशतकीय पारी खेली और सिडनी थंडर को 192/4 स्कोर तक पहुंचाया। 193 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्रिसबेन टीम को स्टेफनी टेलर और मेसी गिब्सन ने 3-3 विकेट लेकर 164 पर समेट दिया और 28 रनों से मैच जीत लिया।

स्टेफनी टेलर और मेसी गिब्सन के अलावा सिडनी थंडर की समांथा बेट्स ने 2 विकेट लिए, वहीं हरमनप्रीत कौर ने भी एक विकेट झटका। ब्रिसबेन हीट की ओर से ग्रेस हैरिस ने सबसे ज्यादा 54 रनों की पारी खेली। उनके अलाव डेलीसा किममिन्स ने भी 38 रन बनाए।

Editor's Pick