- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Womens Big Bash League 2018-19: Smriti Mandhana’s half century help Hobart Hurricanes register 72 runs over Melbourne Stars
WBBL: स्मृति मंधाना के अर्धशतक से होबार्ट हरीकेन्स ने दर्ज की पहली जीत
होबार्ट हरीकेन्स ने मेलबर्न स्टार्स को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की।
Published On Dec 09, 2018, 01:53 PM IST
Last UpdatedDec 09, 2018, 01:53 PM IST
Smriti Mandhana © Getty Images
भारतीय बल्लेबाजों ने महिला बिग बैश लीग में आते ही धूम मचा दी है। हरमनप्रीत कौर ने जहां बिग बैश लीग का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा। वहीं स्मृति मंधाना ने 69 रनों की पारी खेलकर होबार्ट हरीकेन्स को उनकी पहली जीत दिलाई। मंधाना की अर्धशतकीय पारी की मदद से हरीकेन्स ने मेलबर्न स्टार्स को 72 रनों से हराया। मंधाना को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला।
WBBL: हरमनप्रीत कौर के धमाकेदार अर्धशतक की बदौलत सिडनी थंडर की जीत
वेस्ट पार्क ओवल में मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए होबार्ट हरीकेन्स की सलामी बल्लेबाज मंधाना ने 41 गेंदो पर 69 रनों की शानदार पारी खेरी। हेली मैथ्यूज के साथ मंधाना की 98 रनों की साझेदारी की मदद से होबार्ट हरीकेन्स ने 196/6 का स्कोर खड़ा किया।
हरीकेन्स के गेंदबाजों ने 197 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेलबर्न स्टार्स को 124 पर समेट कर 72 रनों से मैच जीत लिया। होबार्ट की ओर से सबसे ज्यादा तीन विकेट हीथर नाइट ने लिए। नाइट ने 3 ओवर में केवल 10 रन देकर 3 विकेट झटके। साथ ही वेरोनिका पाइक और मेग फिलिप्स ने 2-2 विकेट लिए।