• Home
  • News
  • Women’s Big Bash League 2018-19: The best is yet to come; says Beth Mooney

400 से अधिक रन बना चुकी बेथ मूनी बोलीं-सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन आना अभी बाकी

पहले सेमीफाइनल में ब्रिसबेन हीट का सामना सिडनी थंडर से होगा।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 13, 2019, 03:31 PM IST

Published On Jan 13, 2019, 03:31 PM IST

Last UpdatedJan 13, 2019, 03:31 PM IST

Beth Mooney © Getty Images (file image)

सिडनी थंडर के खिलाफ शतकीय पारी खेल ब्रिसबेन हीट को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली ओपनर बेथ मूनी का कहना है कि अभी उनका सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन आना बाकी है।

पढ़ें: टीम इंडिया ने नए फिनिशर बनने को तैयार हैं विजय शंकर

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बेथ मूनी ने सिडनी थंडर के खिलाफ 102 रन की पारी खेली जिससे उनकी टीम 3 विकेट से जीत दर्ज करने में सफल रही। मूनी ने 55 गेंदों पर 14 चौके और एक छक्‍का लगाया। अब दोनों टीमों का आमन-सामना सेमीफाइनल में होगा। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल सिडनी थंडर और ब्रिसबेन हीट के बीच 19 जनवरी को खेला जाएगा।

इस मुकाबले से पहले मूनी के लिए टूर्नामेंट का मौजूदा सीजन अच्‍छा नहीं रहा था। इससे पहले उन्‍होंने एक अर्धशतक लगाया था। उन्‍होंने शुरुाआती मुकाबले में नाबाद 63 रन की पारी खेली थी।

पढ़ें: लैनिंग और जोंस के अर्धशतक से स्‍कॉर्चर्स ने स्‍ट्राइकर्स को रौंदा

53 गेंदों पर शतक पूरा करने वाली मूनी ने इस टूर्नामेंट में 400 का आंकड़ा पार कर लिया है। आईससी वेबसाइट के मुताबिक मूनी ने मैच के बाद कहा, ‘ मौजूदा सीजन में पहली पारी शानदार प्रदर्शन कर अच्‍छा लगा। ये विकेट बैटिंग के लिए बेहतरीन है।’

सोमवार को 25 वर्ष की होने वाली मूनी ने कहा कि इस मैच से पहले जिस तरह से वो मौजूदा टूर्नामेंट में प्रदर्शन कर रही थीं उससे वो खुश नहीं थीं। इससे पहले पिछली पांच पारियों में उनका स्‍कोर 14, 44, 6, 18 और 13 रन रहा।

बकौल मूनी, ‘ मैं अब अपने इस शानदार प्रदर्शन को आगे भी जारी रखना चाहती हूं। मेरा सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन आना अभी बाकी है।’

मौजूदा टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वालों में चौथे नंबर पर हैं मूनी

मूनी ने अब तक इस टूर्नामेंट में 40.70 की औसत से कुल 407 रन बनाए हैं। वो इस सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्‍लेबाजों में चौथे नंबर पर हैं। मूनी डब्‍ल्‍यूबीबीएल इतिहास में एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्‍होंने हरेक एडिशन में 400 से अधिक रन बनाए हैं।

Editor's Pick