add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

हरमनप्रीत का छक्का देखकर सदमे में आई गेंदबाज

हरमनप्रीत कौर ने बिग बैश लीग में शानदार आगाज करते हुए 28 गेंदों पर 47 रनों की विस्फोटक पारी खेली

user-circle cricketcountry.com Written by Jay Jaiswal
Last Published on - December 12, 2016 12:21 PM IST

हरमनप्रीत कौर ने अपने पहले ही मैच में 28 गेंदों पर 47 रनों की पारी खेली © Getty Images
हरमनप्रीत कौर ने अपने पहले ही मैच में 28 गेंदों पर 47 रनों की पारी खेली © Getty Images

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बिग बैश लीग के अपने पहले ही मैच में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए बल्ले से धमाल मचाया। हरमनप्रीत ने सिडनी थंडर की ओर से खेलते हुए सिर्फ 28 गेंदों पर 47 रनों की विस्फोटक पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान हरमनप्रीत ने चौकों से ज्यादा छक्के जड़े। 28 गेंदों की अपनी पारी में उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के जमाए। हालांकि हरमनप्रीत का यह प्रयास भी उनकी टीम के लिए नाकाफी रहा और टीम 6 रनों के अंतर से हार गई।

इस पारी के दौरान हरमनप्रीत ने मैच के 19वें ओवर में गेंदबाज जेम्मा ट्रेस्केरी की गेंद पर एक ऐसा झन्नाटेदार छक्का लगाया की गेंदबाज सदमे में आ गई। हरमनप्रीत के इस छक्के को देखकर जेम्मा मैदान पर ही हंसने लगी। पारी के दसवें ओवर में बल्लेबाजी करने उतरी हरमनप्रीत ने 1 रन लेकर अपना खाता खोला। पारी के 15वें ओवर में हरमानप्रीत ने छक्का जड़ते हुए अपनी बाउंड्री का खाता खोला। अंतिम ओवर में सिडनी थंडर को जीत के लिए 21 रनों की दरकार थी लेकिन टीम 15 रन ही बना सकी। हरमनप्रीत ने 47 रन बनाकर नाबाद लौटी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मेलबर्न स्टार्स ने 20 ओवरों में 8 विकेट पर 147 का स्कोर बनाया और जीत के लिए 148 रनों का लक्ष्य सिडनी थंडर्स के सामने रखा। लेकिन सिडनी थंडर हरमनप्रीत की शानदार पारी के बावजूद 6 रनों से हार गई। सिडनी थंडर का अगला मुकाबला भी मेलबर्न स्टार्स के साथ 13 दिसंबर को खेला जाएगा।