गेंदबाज ने 10 रन देकर झटके 6 विकेट, दहाई का आंकड़ा ना छू सका कोई बल्लेबाज

वनडे क्रिकेट में टीम महज 28 रन पर ऑलआउट हो गई. इस दौरान 5 बल्लेबाज अपना खाता तक नहीं खोल सके.

Edited By : India.com Staff |Mar 22, 2021, 07:30 PM IST

Published On Mar 22, 2021, 07:30 PM IST

Last UpdatedMar 22, 2021, 07:30 PM IST

Women’s Senior One Day Trophy, Himachal vs Meghalaya: वुमेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-ई में 21 मार्च को हिमाचल प्रदेश ने मेघालय को 10 विकेट से मात दी. इस मुकाबले के दौरान मेघालय की टीम की कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा ना छू सकी.

मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेघालय को दूसरे ओवर में ही टाईवशाइलिन (0) के रूप में पहला झटका लगा. इसके बाद मेघालय लगातार अपने विकेट गंवाता गया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टीम ने 21 के स्कोर पर अपने 5 विकेट गंवाए. आलम ये रहा कि कोई भी बल्लेबाज डबल फिगर नहीं छू सका और 5 खिलाड़ी अपना खाता तक नहीं खोल सकीं और पूरी टीम 20.1 ओवर में 28 रन पर ऑलआउट हो गई.

हिमाचल की तरफ से तनुजा कंवर ने 10 ओवरों में महज 10 रन देकर 6 शिकार किए. इस दौरान उन्होंने 6 मेडन ओवर भी निकाले. उनके अलावा रेणुका सिंह और सुष्मिता कुमारी ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

हिमाचल ने आसान टारगेट का पीछा की सलामी जोड़ी ने ही जीत महज 4 ओवरों में जीत दिला दी. शिवानी सिंह ने 14 बॉल में 3 चौकों की मदद से 17, जबकि मोनिका देवी ने 11 गेंदों में 2 बाउंड्री की मदद से 12 रन की पारी खेली.

Editor's Pick