• Home
  • News
  • Womens T20 Challenge 2020: We will try our best in finals and with this win the confidence is high; Harmanpreet Kaur

हरमनप्रीत कौर ने गेंदबाजों की जमकर की प्रशंसा, तारीफ में कही ये बात

सुपरनोवा की ओर से राधा यादव और शकीरा सेलमन ने दो दो विकेट निकाले

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 08, 2020, 04:35 PM IST

Published On Nov 08, 2020, 04:35 PM IST

Last UpdatedNov 08, 2020, 04:35 PM IST

Harmanpreet Kaur @twitter (file image)

हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कप्तानी वाली सुपरनोवा (Supernoavas) ने रोमांचक मुकाबले में स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) की अगुआई वाली ट्रेलब्लेजर्स (Trailblazers) टीम को 2 रन से हराकर महिला टी20 चैलेंज (Womens T20 Challenge 2020) के फाइनल में जगह बना ली है जहां दोनों टीमों सोमवार को एक बार फिर खिताब के लिए आमने सामने होंगी।

पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहेंगे चिगुम्बुरा

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इस मैच में सुपरनोवा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 146 रन बनाए थे। जवाब में ट्रेलल्बेजर्स टीम 5 विकेट पर 144 रन ही बना सकी। सुपरनोवा के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी के दम पर लगभग हारी हुई बाजी अपने नाम कर ली। जीत के बाद हरमनप्रीत ने कहा, ‘ये बेहद करीबी मुकाबला रहा। मैं अपने गेंदबाजों को सलाम करती हूं जिन्होंने दबाव के क्षण में बेहतरीन गेंदबाजी की। आप जीतना चाहती हैं। हम 160 रन बनाने की ओर देख रहे थे।’

वसीम अकरम बोले- बाबर आजम हमारा भविष्य है इसलिए मैं टेस्ट कप्तानी के लिए…

सुपरनोवा की ओर से राधा यादव और शकीरा सेलमन ने दो दो विकेट निकाले जबकि अनुजा पाटिल के खाते में एक विकेट गया। बकौल हरमनप्रीत, ‘ आज ओस ज्यादा नहीं पड़ी। हम फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करेंगे। इस जीत से हमारा आत्मविश्वास बढ़ेगा।’

Editor's Pick