Women's T20 Challenge: 'लॉकडाउन के बाद लॉफ्टेड और इनसाइड आउट शॉट पर काफी काम किया'

महिला टी20 चैलेंज में ट्रेलब्लेजर्स की ओर से खेल रही दीप्ति शर्मा को उम्मीद है कि सोमवार को फाइनल में उनकी टीम में शानदार प्रदर्शन करने में सफल रहेगी

Edited By : India.com Staff |Nov 08, 2020, 01:17 PM IST

Published On Nov 08, 2020, 01:17 PM IST

Last UpdatedNov 08, 2020, 01:17 PM IST

ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा (Dipti Sharma) ने महिला टी20 चैलेंज (Women’s T20 Challenge) के तहत शनिवार को खेले गए मुकाबले में ट्रेलब्लेजर्स (Trailblazers) की ओर से खेलते हुए सुपरनोवा (Supernovas) के खिलाफ 40 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से नाबाद 43 रन की पारी खेलने में जरूर सफल रहीं लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकीं.

दीप्ति का कहना है कि कोरोना वायरस (Coronavirus Lockdown) के कारण लागू लॉकडाउन के बाद उन्होंने अपने खेल पर काम किया है और इस लीग में अपनी योजनाओं को लागू कर रही हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

‘मैंने लॉफ्टेड और इनसाइड आउट शॉट पर काफी काम किया’

दीप्ति ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘लॉकडाउन के बाद मैंने लॉफ्टेड और इनसाइड आउट शॉट पर काफी काम किया और यहां मैं इन शॉट को खेलने में सफल रही. बेशक भारतीय पिचों की तुलना में यहां की पिचें अलग हैं. ये धीमी हैं और गेंद नीची रहती है लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह अधिक मायने रखता है. आपको गेंद को देखकर उसे हिट करना होता है.’

‘फाइनल में अच्छे प्रदर्शन की उममीद’

दीप्ति ने कहा कि ट्रेलब्लेजर्स की टीम कड़ी मेहनत करेगी और सुपरनोवा के खिलाफ सोमवार को होने वाले फाइनल में लीग मैच की गलतियों में सुधार करेगी. उन्होंने कहा, ‘छोटी गलतियां… क्षेत्ररक्षण में, गेंदबाजी में. हम अपने अभ्यास सत्र में इस पर काम करेंगे और आज की हुई गलतियों को अगले मैच में सुधारने का प्रयास करेंगे.’

दीप्ति ने कहा, ‘कुल मिलाकर हमने अच्छा प्रदर्शन किया. जीतना और हारना खेल का हिस्सा है.’ सुपरनोवा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 146 रन बनाए थे. जवाब में ट्रेलब्लेजर्स 144 रन ही बना सकी.

Editor's Pick